फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: यूपी में विपक्ष के खिलाफ गरजेंगे अमित शाह; रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका ने किया बड़ा दावा

Thu, 02 May 2024 07:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 02 May 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 may 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को लखनऊ में संगठनात्मक बैठक करके लोकसभा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इससे पहले गृहमंत्री बरेली, बदायूं और सीतापुर में जनसभा करेंगे। वहीं, दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में बम रखे होने की सूचना देने वाले मेल विदेश से किए गए हैं।  इसमें रूस के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, इस साल अप्रैल का महीना सबसे गर्म रहा। 1901 के बाद से पहली बार ऐसा हुआ कि देश के अधिकतर भागों में अप्रैल में सबसे अधिक दिनों तक लू चली। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 may 2024 Updates On Amar Ujala
अमित शाह - फोटो : ANI

गृह मंत्री अमित शाह आज लेंगे संगठन की तैयारियों की थाह 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को लखनऊ में संगठनात्मक बैठक करके लोकसभा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इससे पहले गृहमंत्री बरेली, बदायूं और सीतापुर में जनसभा करेंगे। पढ़ें पूरे खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 may 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वीपीएन से ओरिजनल आईपी एड्रेस को छिपाकर किया गया धमकी भरा मेल 
दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में बम रखे होने की सूचना देने वाले मेल विदेश से किए गए हैं।  इसमें रूस के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल किया गया है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि मेल किस देश से की किया गया है। इसको पता करने की तकनीकी प्रक्रिया जटिल होने से अगले दो-तीन दिन में ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि स्कूलों में बम रखे होने की सूचना देने वाले मेल किस देश से किए गए हैं, लेकिन इतना तय है कि मेल भारत से नहीं किए गए हैं। बुधवार तड़के भेजी गई मेल एक ही आईडी से की गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 may 2024 Updates On Amar Ujala
गर्मी से हाल हुआ बेहाल - फोटो : Amar Ujala

123 साल में सबसे गर्म रहा अप्रैल 
इस साल अप्रैल का महीना सबसे गर्म रहा। 1901 के बाद से पहली बार ऐसा हुआ कि देश के अधिकतर भागों में अप्रैल में सबसे अधिक दिनों तक लू चली। मई में भी प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। इस महीने देश के ज्यादातर क्षेत्रों में पारा और चढ़ेगा और लू के दिन भी बढ़कर 11 दिन तक हो सकते हैं। हालांकि, 2023 को अब तक का सबसे गर्म साल माना जाता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 may 2024 Updates On Amar Ujala
जो बाइडन - फोटो : ANI

अमेरिकी विदेश विभाग का रूस पर आरोप 
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच बुधवार को संयुक्त राज्य अमेरिका ने रूस पर यूक्रेन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय रसायनिक हथियार प्रतिबंध का उल्लंघन करने का आरोप लगया। अमेरिका का कहना है कि रूस ने यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ चोकिंग एजेंट क्लोरोपिक्रिन को तैनात किया है। अमेरिका ने रूस पर यूक्रेन में दंगा नियंत्रण एजेंटों को इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। बता दें, क्लोरोपिक्रिन को रासायनिक हथियार निषेध संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) ने प्रतिबंधित चोकिंग एजेंट के रूप में सूचीबद्ध किया है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed