अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनावों के नतीजे जारी किए गए हैं। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अदालत से तत्काल राहत नहीं मिली है। उनकी अंतरिम जमानत पर पांच जून को फैसला होगा। वहीं, तय समय से छह दिन पहले मॉनसून ने उत्तर भारत में दस्तक दी है। उधर, अमेरिका और कनाडा की टीमों के बीच टी-20 विश्वकंप में मुकाबला जारी है। वहीं, भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स की दूसरी बार अंतरिक्ष यात्रा टली है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
2 of 11
arunachal pradesh election result
- फोटो : अमर उजाला
Arunachal Pradesh Election Result Live: अरुणाचल के रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब, एनपीपी दो सीटों पर आगे
अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। अरुणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों के लिए मतदान की गिनती 4 जून को ही होगी। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 सीटें हैं, जिनमें से 50 सीटों पर मतदान हुआ और 10 सीटों पर निर्विरोध ही भाजपा उम्मीदवार जीत चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
3 of 11
सिक्किम में मतगणना जारी।
- फोटो : अमर उजाला
Sikkim Election Result Live: सिक्किम के रुझानों में एसकेएम को फिर से बहुमत; कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला
सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर रुझान आने शुरू हो गए हैं। इसके नतीजे थोड़ी देर में आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) अभी सत्ता में है। एसकेएम का सीधा मुकाबला सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) से है। यहां भाजपा और कांग्रेस भी हैं। इनकी मौजूदगी नाममात्र की है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
मानसून की दस्तक।
- फोटो : अमर उजाला
बंगाल में छह दिन पहले पहुंचा मानसून; उत्तर भारत में गर्मी से राहत के आसार
मानसून तय समय से छह दिन पहले उत्तरी पश्चिम बंगाल पहुंच गया है। आईएमडी ने इसके छह जून तक राज्य में प्रवेश करने की संभावना जताई थी। वहीं, उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों और पहाड़ों में जारी भीषण लू व गर्मी के बीच शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली और बादल छा गए। मौसम में इस बदलाव से लोगों को थोड़ी राहत मिली। पढ़ें पूरी खबर
5 of 11
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : X/AAP
केजरीवाल को कोर्ट से तत्काल राहत नहीं, अंतरिम जमानत पर फैसला पांच को; आज जाना होगा जेल
अदालत ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली आबकारी नीति मामले से संबंधित उनके खिलाफ दर्ज धन शोधन मामले में चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत की मांग करने वाली याचिका पर तुंरत राहत प्रदान करने से इनकार करते हुए अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। यानी आज केजरीवाल को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करना ही होगा। पढ़ें पूरी खबर