फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sikkim Election Result Live: प्रचंड जीत के बाद सीएम प्रेम सिंह तमांग ने जनता का जताया आभार, PM मोदी ने दी बधाई

Sun, 02 Jun 2024 06:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 02 Jun 2024 06:37 PM IST
खास बातें

Sikkim Assembly Election 2024 Result, Chunav Parinam Live News: सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों के नतीजे आ चुके हैं। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाली सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की है। एसकेएम का सीधा मुकाबला सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) से था। एसडीएफ सिर्फ राज्य की एक सीट ही जीत सकी है। वहीं भाजपा-कांग्रेस यहां अपना खाता तक नहीं खोल पाईं। 

विज्ञापन
Sikkim Election Result 2024 Live Vote Counting Today Assembly Chunav Party Wise Win Lose Seats News in Hindi
सिक्किम में पूरी हुई चुनाव प्रक्रिया। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:29 PM, 02-Jun-2024
सिक्किम विधानसभा के आम चुनाव, 2024 के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 73 के तहत विधिवत संविधान अधिसूचना सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डी आनंदन, आईएएस और भारत के निर्वाचन आयोग के सचिव संतोष कुमार दुबे द्वारा सौंपी गई है।
05:25 PM, 02-Jun-2024
सीएम तमांग ने जीत के बाद दी प्रतिक्रिया
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने सिक्किम विधानसभा चुनाव में क्लीन स्वीप दी है। प्रचंड जीत के बाद सीएम प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि हम अगले पांच वर्षों में उन सभी वादों को पूरा करेंगे, जो हमने चुनाव के दौरान जनता से की है। मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने काफी कड़ी मेहनत की। मैं जनता को भी धन्यवाद देता हूं कि उन्हें राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव में भागीदारी की। उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय स्तर पर एनडीए सरकार बनेगी। एनडीए चार सौ के आकड़े को पार करेगा। 
विज्ञापन
04:48 PM, 02-Jun-2024
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख प्रेम सिंह तमांग को विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी की जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह सिक्किम की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।


 
04:32 PM, 02-Jun-2024
एसकेएम समर्थक पार्टी की जीत का जश्न मनाने के लिए गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में एकत्र हुए। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में एसकेएम ने 32 विधानसभा सीटों में से 31 सीटें जीतीं।

 
12:33 PM, 02-Jun-2024
सिक्किम के मुख्यमंत्री पी एस तमांग रेनॉक विधानसभा सीट पर विजयी
सिक्किम के मुख्यमंत्री और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) सुप्रीमो पीएस तमांग ने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के सोमनाथ पौडयाल को 7,044 मत से हराकर रविवार को रहेनोक विधानसभा सीट जीत ली। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि तमांग को 10,094 मत मिले, जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,050 मत मिले। सिक्किम में 32 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार सुबह छह बजे मतगणना शुरू हुई।
11:39 AM, 02-Jun-2024
एसकेएम उम्मीदवार समदुप लेप्चा ने लाचेन मंगन सीट जीती
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के समदुप लेप्चा ने रविवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के हिशे लाचुंगपा को 851 मतों से हराकर लाचेन मंगन विधानसभा सीट जीत ली है। सिक्किम में 32 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह छह बजे मतगणना शुरू हुई। लेप्चा को 3,929 जबकि हिशे को 3,078 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:49 AM, 02-Jun-2024
एसकेएम के पिंत्सो नामग्याल लेप्चा ने अपनी जीत पर कहा, 'मैं उन सभी मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मेरा समर्थन किया और मुझे बड़े अंतर से जीत दिलाई। मैं अपने पार्टी अध्यक्ष को भी धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे टिकट दिया।'
 
10:30 AM, 02-Jun-2024
देश में लोकसभा चुनावों के साथ चार राज्यों में विधानसभा के चुनाव भी कराए गए। 32 सदस्यीय सिक्किम विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को मतदान कराया गया था। चुनाव नतीजे अरुणाचल प्रदेश के साथ ही आने लगे हैं। राज्य की 32 सीटों पर कुल 146 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 
10:11 AM, 02-Jun-2024
भारत के पूर्व फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया नामची जिले की बारफुंग सीट से हारे। भूटिया के एसकेएम से रिक्शल धोरजी भूटिया ने 4346 वोट से हराया। 
 
10:07 AM, 02-Jun-2024
सिक्किम में पहला नतीजा आया। जांगू विधानसभा क्षेत्र से सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के पिंत्सो नामग्याल लेप्चा 5007 वोट से जीते। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed