Arunachal Pradesh Election Result Live: अरुणाचल के CM ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, बहुमत के बाद शपथ की तैयारी
Arunachal Pradesh Assembly Election 2024 Result, Chunav Parinam Arunal Pradesh Live: अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई है। नतीजों में भाजपा को बंपर बहुमत मिला है और पार्टी ने 46 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और पार्टी राज्य में महज एक सीट ही जीत सकी। सीएम खांडू ने शाम में राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा।
लाइव अपडेट
सीएम पेमा खांडू ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ईटानगर के राजभवन में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल केटी परनायक से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने खांडू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और मंत्रिपरिषद से नई सरकार के शपथ लेने तक बने रहने का अनुरोध किया है।
Arunachal Pradesh CM Pema Khandu called on Arunachal Pradesh Governor Lt. General KT Parnaik (Retd.) at Raj Bhavan, Itanagar and tendered his resignation. The Governor has accepted the resignation and requested Pema Khandu and the Council of Ministers to continue until the new… pic.twitter.com/5LBqXaLwb8
— ANI (@ANI) June 2, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल की जनता का आभार प्रकट किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर खुशी जताई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरुणाचल प्रदेश की जनता को धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा ‘इस अद्भुत राज्य की जनता ने विकास की राजनीति को स्पष्ट जनादेश दिया है। अरुणाचल में एक बार फिर भाजपा पर अपना विश्वास जताने के लिए मेरा आभार। हमारी पार्टी राज्य के विकास के लिए और भी अधिक मजबूती से काम करती रहेगी।’मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कांग्रेस पर साधा निशाना
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा ‘पूर्वोत्तर में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन था। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और नॉर्थ ईस्ट को भ्रष्ट यूनिट बनाकर रखा हुआ था। उस समय यहां कोई भी काम करवाना हो तो होता नहीं था। भाजपा के आने के बाद विकास शुरू हुआ। अभी जो वोटिंग के परिणाम आ रहे हैं सभी जगह भाजपा के प्रति प्रेम दिखा है। विकास को देखते हुए सभी भाजपा के साथ हैं और कांग्रेस को जड़ से हटा दिया गया है। इस साफ स्पष्ट है कि अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के लिए जगह नहीं है।’अरुणाचल में मतगणना पूरी
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना समाप्त हो गई है। राज्य की सभी 60 सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो गई है, जिसमें भजापा 46 सीटों पर, एनपीपी 5, एनसीपी 3, पीपीए 2, कांग्रेस एक और निर्दलीय तीन सीटों पर विजयी रहे हैं।भाजपा को 46 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत
अरुणाचल प्रदेश में 58 सीटों पर मतगणना पूरी हो गई है और भाजपा 46 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता पर काबिज हुई है। एनपीपी 5, एनसीपी 3, पीपीए 2 और तीन सीटें निर्दलीयों ने जीती हैं। कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।एकमात्र सीट पर आगे कांग्रेस उम्मीदवार
अरुणाचल प्रदेश की बामेंग विधानसभा सीट ही राज्य की इकलौती सीट है, जिस पर कांग्रेस उम्मीदवार कुमार वाई आगे चल रहे हैं। हालांकि भाजपा उम्मीदवार दोबा लामनियो भी बहुत पीछे नहीं है और दोनों के बीच महज 317 वोटों का ही अंतर है।निर्दलियों से भी पिछड़ी कांग्रेस
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है, लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और पार्टी निर्दलीय उम्मीदवारों से भी पिछड़ गई है।भाजपा ने 34 सीटों पर दर्ज की जीत
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा 34 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 11 सीटों पर आगे चल रही है। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अभी तक खाता भी नहीं खोल सकी है और सिर्फ एक सीट पर आगे है। एनपीपी दो, पीपीए दो सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।चांगलांग की दोनों सीटों पर जीते भाजपा उम्मीदवार
चांगलांग उत्तर सीट से भाजपा के तेसाम पोंगते 2002 सीटों से जीत गए हैं। पोंगते ने एनपीपी के दिहोम कितनया को हराया।वहीं चांगलांग दक्षिण सीट से भाजपा के हामजोंग तांघा ने जीत दर्ज की। तांघा ने 1482 वोटों से एनपीपी के तिंपु नेमु को हराया।