फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी-शाह, उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड

Fri, 05 Jan 2024 07:23 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 05 Jan 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 January 2024 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जयपुर में आयोजित हो रहे पुलिस महानिदेशकों व महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं, उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही बर्फीली हवाओं के चलते उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो गई है। इसके अलावा, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस पत्र की समीक्षा कर रहा है, जिसमें उन्होंने एजेंसी के समक्ष पेश होने से इन्कार कर दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 January 2024 Updates On Amar Ujala
PM Modi, Amit Shah - फोटो : Social Media

डीजीपी-IGP सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी और शाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जयपुर में आयोजित हो रहे पुलिस महानिदेशकों व महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह राज्य मंत्री, कैबिनेट सचिव, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुख शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 January 2024 Updates On Amar Ujala
राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड
उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही बर्फीली हवाओं के चलते उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो गई है। गुरुवार को कोल्ड डे की गंभीर स्थिति ने लोगों को दिनभर ठिठुराया और अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो मौसम के हिसाब से सामान्य से कई डिग्री कम है। मौसम विभाग ने कहा कि दिन में लगातार बादल छाए रहने और सूरज के नहीं दिखाई देने के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 January 2024 Updates On Amar Ujala
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

केजरीवाल को चौथा समन जारी कर सकता है ईडी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस पत्र की समीक्षा कर रहा है, जिसमें उन्होंने एजेंसी के समक्ष पेश होने से इन्कार कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि कथित शराब नीति घोटाले के संबंध में पेश होने के लिए उन्हें चौथा समन भेजा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 January 2024 Updates On Amar Ujala
रामलला की मूर्तियों पर बोले चंपत राय - फोटो : अमर उजाला

तीनों लोकों की मंगल कामना से रामलला को जगाएंगे
प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को शय्याधिवास के बाद रामलला को त्रैलोक्य यानी तीनों लोकों की मंगल कामना से जगाया जाएगा। काशी के कर्मकांडी ब्राह्मण आवाहन करेंगे...प्रभु उठिये और त्रैलोक्य का मंगल कीजिए। इसके साथ ही विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा के अंतिम दिन के विधान आरंभ होंगे। रामलला के विराजमान होने के साथ ही भारत के भाग्य का भी उदय होगा। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed