फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Cold Wave Alert in North India Bone Shivering Cold Due to Temperature Fall Relief Next Week

Cold Wave: उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड, तापमान गिरने से बढ़ी कंपकपी, अगले हफ्ते राहत की उम्मीद

Fri, 05 Jan 2024 09:31 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 05 Jan 2024 09:31 AM IST
सार

मौसम विभाग ने कहा कि दिन में लगातार बादल छाए रहने और सूरज के नहीं दिखाई देने के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है।

विज्ञापन
Weather Update Cold Wave Alert in North India Bone Shivering Cold Due to Temperature Fall Relief Next Week
सर्दी का सितम - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही बर्फीली हवाओं के चलते उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो गई है। गुरुवार को कोल्ड डे की गंभीर स्थिति ने लोगों को दिनभर ठिठुराया और अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो मौसम के हिसाब से सामान्य से कई डिग्री कम है। मौसम विभाग ने कहा कि दिन में लगातार बादल छाए रहने और सूरज के नहीं दिखाई देने के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Delhi Weather : कल की ठंड में टूट गया 11 साल का रिकॉर्ड, आज से चार दिन पड़ने वाले हैं भारी
विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगर अधिकतम तापमान मौसम के हिसाब से सामान्य से 4.5-6.4 डिग्री नीचे गिरता है तो ठंडा दिन घोषित किया जाता है। यदि तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम हो तो गंभीर ठंडा दिन घोषित किया जाता है। दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में गुरुवार को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.8 डिग्री नीचे है। हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। पंजाब के पटियाला में तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.1 डिग्री कम है। मध्य प्रदेश के भोपाल में अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.3 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले सप्ताह राहत मिलने की उम्मीद
मौसम विभाग ने बताया कि गर्म और नम दक्षिण-पश्चिमी हवाओं से रविवार के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले सप्ताह की शुरुआत में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की भी भविष्यवाणी की है।

घने कोहरे से ट्रेन-विमान संचालन प्रभावित
घने कोहरे के चलते कम दृश्यता होने के कारण गुरुवार को दिल्ली आने वाली कम से कम 26 ट्रेनें देरी से चल रही थीं। इसके अलावा विमानों का संचालन भी प्रभावित हुआ। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को जम्मू शहर में अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा क्योंकि खराब मौसम की वजह से उनका विमान जम्मू हवाई अड्डे पर नहीं उतर सका और विमान को पठानकोट की ओर मोड़ दिया गया। 

आठ जनवरी को बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, आठ और नौ जनवरी को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। मौसमी दशाओं में बदलाव के कारण बारिश से तापमान में बढ़त हो सकती है। संभावना है कि 10 जनवरी तक दिल्ली के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त हो सकती है और पारा 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग का मानना है कि बारिश के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है। इससे आसमान साफ होगा, जिससे स्थिति में सुधार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed