लक्षद्वीप दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकृति के साथ भी वक्त बिताया। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा, यह जगह शांति, खूबसूरती और रोमांच के लिए शानदार है।
2 of 6
PM Modi
- फोटो : Social Media
बृहस्पतिवार को अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि अब भी वहां के मनमोहक सौंदर्य और लोगों के अविश्वसनीय आतिथ्य से अभिभूत महसूस कर रहा हूं। प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा, लक्षद्वीप की शांति मंत्रमुग्ध कर देने वाली है।
3 of 6
PM Modi
- फोटो : Social Media
इसके साथ ही स्नॉर्कलिंग (एक तरह की गोताखोरी) की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि जो लोग साहसी और रोमांचक अनुभव चाहते हैं उनके लिए लक्षद्वीप उनकी यात्रा सूची में जरूर होना चाहिए। यह बेहद रोमांचक अनुभव था।
4 of 6
PM Modi
- फोटो : Social Media
उन्होंने बताया कि सफेद रेत के समुद्र तटों पर सुबह की सैर की और शुद्ध हवा में प्रकृति का आनंद लिया और एकांत का अनुभव अद्वितीय था।
5 of 6
PM Modi
- फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुंदरता ने उनके अंदर ऊर्जा भर दी है। अब वह 140 करोड़ भारतवासियों के कल्याण के लिए और भी अधिक मेहनत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन तस्वीरों को शेयर किया है उनमें वह एक तस्वीर में समुद्र किनारे कुर्सी पर बैठे हुए हैं। वहीं, एक तस्वीर में खड़े हैं, जिसमें दूर तक समुद्र और आसमान क्षितिज पर मिलते हुए दिखते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि लक्षद्वीप सिर्फ द्वीपों का एक समूह नहीं है। यह परंपराओं की एक कालातीत विरासत है।