फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, मुंबई के बाद पंजाब भी आईपीएल से बाहर; देश-दुनिया की अहम खबरें

Fri, 10 May 2024 08:04 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 10 May 2024 08:04 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1o may 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आज शुभ मुहूर्त में केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही 2024 की चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। उधर, निचली अदालत से जमानत न मिलने पर बीआरएस नेता के कविता ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। वहीं, तमिलनाडु में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट से नौ लोगों की मौत की खबर है। दूसरी ओर, मुंबई के बाद अब पंजाब भी आईपीएल से बाहर हो गई है। वहीं, अमेरिका ने भारत के चुनावों में दखल के रूस के आरोप को खारिज किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1o may 2024 Updates On Amar Ujala
केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला

चारधाम यात्रा का हुआ श्रीगणेश, शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट
केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। आज विधि-विधान से सुबह सात बजे केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल गए हैं। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंची है। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1o may 2024 Updates On Amar Ujala
अक्षय तृतीया शुभ खरीदारी का मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

अक्षय तृतीया पर आज जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि
आज अक्षय तृतीया का पर्व है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व होता है। अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से जाना जाता है। अक्षय तृतीया एक अबूझ मुहूर्त की तिथि होती है। इस अबूझ मुहूर्त में किसी भी तरह का शुभ कार्य बिना मुहूर्त के विचार किए संपन्न किया जा सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष यह पावन पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। अक्षय जिसका मतलब होता है कि जिसका कभी क्षय न हो। अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के आभूषण और अन्य तरह की चीजों की खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1o may 2024 Updates On Amar Ujala
ED - फोटो : ANI

केजरीवाल-कविता के खिलाफ ईडी आज दाखिल कर सकती है आरोपपत्र
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली के आबकारी नीति घोटाले में आज नया आरोपपत्र दाखिल कर सकता है। इस आरोपपत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता का नाम शामिल किया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1o may 2024 Updates On Amar Ujala
मैथ्यू मिलर - फोटो : US State Dept

भारत के चुनावों में वॉशिंगटन का दखल नहीं: अमेरिका 
अमेरिका ने गुरुवार का भारत के चुनावों में वॉशिंगटन के दखल के रूस के आरोपों को खारिज किया और कहा कि वह दुनिया में कहीं भी चुनाव में शामिल नहीं होता है। विदेश विभाग ने कहा कि चुनाव भारत के लोगों को करने हैं। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed