फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'Washington does not interfere in India's elections', US rejects Russia's allegations

US: 'भारत के चुनावों में वॉशिंगटन का दखल नहीं', अमेरिका ने रूस के आरोपों को किया खारिज

Fri, 10 May 2024 06:05 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 10 May 2024 06:05 AM IST
सार

US: रूस के आरोपों पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्य मिलर ने कहा, हम भारत के चुनावों में खुद को शामिल नहीं करते हैं, क्योंकि हम दुनिया में कहीं भी चुनावों में खुद को शामिल नहीं करते हैं। ये फैसले भारत के लोगों को करने हैं। 

विज्ञापन
'Washington does not interfere in India's elections', US rejects Russia's allegations
मैथ्यू मिलर - फोटो : अमेरिकी विदेश विभाग

विस्तार

अमेरिका ने गुरुवार का भारत के चुनावों में वॉशिंगटन के दखल के रूस के आरोपों को खारिज किया और कहा कि वह दुनिया में कहीं भी चुनाव में शामिल नहीं होता है। विदेश विभाग ने कहा कि चुनाव भारत के लोगों को करने हैं। 

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग ने क्या कहा
विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्य मिलर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, हम भारत के चुनावों में खुद को शामिल नहीं करते हैं, क्योंकि हम दुनिया में कहीं भी चुनावों में खुद को शामिल नहीं करते हैं। ये फैसले भारत के लोगों को करने हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, रूस ने लोकसभा चुनावों के बीच बड़ा दावा करते हुए कहा था कि अमेरिका भारत के चुनावों में दखल देने की कोशिश कर रहा है और उसका मकसद आम चुनाव के दौरान देश को अस्थिर करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'भारत की राजनीति और इतिहास को नहीं समझता अमेरिका'
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा था कि अमेरिका भारत के रानजीतिक परिदृश्य को बाधित करने का प्रयास कर रहा है। वह भारत की राजनीतिक समझ और इतिहास को नहीं समझता। जखारोवा ने यह बयान भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिका की रिपोर्ट के संदर्भ में दिया था। 

'अमेरिका का मकसद आम चुनावों में रुकावटें पैदा करना'
उन्होंने कहा था कि अमेरिका लगातार भारत की धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर निराधार आरोप लगाता रहा है। इसका मकसद भारत के अंदरूनी राजनीतिक परिदृश्य को बाधित करना और आम चुनावों में रुकावटें पैदा करना है। जखारोवा ने कहा कि अमेरिका की गतिविधियां स्पष्ट रूप से भारत के आंतरिक मामलों में दखल को दिखाती हैं।

'गुरपतवंत पन्नूं की हत्या के साजिश के नहीं दिए विश्वसनीय सबूत'
जखारोवा ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नूं की हत्या की साजिश के भारत पर आरोप को लेकर कहा था कि अमेरिका ने इस मामले में अभी तक भारतीय नागरिकों की संलिप्तता के कोई विश्वसनीय सबूत पेश नहीं किए हैं। सबूतों के बिना इस तरह की अटकलें स्वीकार नहीं की जा सकती।


उन्होंने कहा, अमेरिका भारत के खिलाफ लगातार झूठे आरोप लगा रहा है। उसे भारत की समझ नहीं है। इस वजह से वह लगातार धार्मिक स्वतंत्रता के बारे में भारत पर निराधार आरोप लगाता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed