फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Kedarnath And Gangotri Yamunotri Dham Doors Open Today Uttarakhand All Update in Hindi

आस्था और उल्लास: तीन धामों के खुले कपाट...चारधाम यात्रा का आगाज, पहले दिन 45 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Fri, 10 May 2024 11:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 May 2024 11:12 PM IST
सार

Chardham Yatra 2024:  केदारनाथ धाम के कपाट सुबह सात बजे खुले। हजारों श्रद्धालु कपाट खुलने के गवाह बने। इस दौरान धाम में हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Kedarnath And Gangotri Yamunotri Dham Doors Open Today Uttarakhand All Update in Hindi
केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के खुले कपाट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया। शुक्रवार को हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच तीनों धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोले गए। पहले दिन करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदारनाथ धाम में 30 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया है। केदारनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से देशवासियों की सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

केदारनाथ धाम के कपाट सुबह सात बजे खुले। हजारों श्रद्धालु कपाट खुलने के गवाह बने। इस दौरान धाम में हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। बाबा केदार के जयकारों और सेना की ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड धुनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह चार बजे से मंदिर परिसर तथा दर्शन पंक्ति में यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, मंदिर के रावल भीमांशंकर लिंग, मुख्यकार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, पुजारी, धर्माचार्य, वेदपाठी की अगुवाई में कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई। सुबह सात बजे कपाट खोले गए। मां यमुना की डोली धाम में पहुंचने के बाद सुबह 10.29 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए। जबकि गंगोत्री धाम के कपाट 12.25 बजे विधि विधान से खुले। जिला प्रशासन के मुताबिक गंगोत्री धाम में पहले दिन 12 हजार से अधिक और यमुनोत्री धाम में 2500 श्रद्धालु पहुंचे।


 

विज्ञापन

तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट भी खुले
पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट मंत्रोचारण के साथ खोल दिए गए। इस मौके पर तुंगनाथ मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था। कपाट खुलते समय ढाई हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। तुंगनाथ की उत्सव डोली चोपता से चल कर 10 बजे मंदिर पहुंची। 12 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए।

बीते वर्ष चारधाम यात्रा में आए तीर्थयात्रियों की संख्या

धाम तीर्थयात्रियों की संख्या
केदारनाथ 19,61,025
बदरीनाथ  18,34,729
गंगोत्री   9,05,174
यमुनोत्री   7,35,244
हेमकुंड साहिब 1,77,463
कुल संख्या 56,13,635

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed