फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: लोकसभा की 102 सीट के लिए मतदान, फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइलें सौंपेगा भारत; देश-दुनिया की अहम खबरें

Fri, 19 Apr 2024 07:28 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 19 Apr 2024 07:28 AM IST
सार

लोकसभा की 102 सीटों के लिए वोट, फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइलें सौंपेगा भारत; देश-दुनिया की अहम खबरें

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 April 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीट के लिए आज मतदान होगा। कुल संसदीय क्षेत्रों के 19 फीसदी सीटों पर मतदान कराए जाएंगे। वहीं, भारत आज फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों के पहले की आपूर्ति करेगा। वायुसेना मिसाइलों के साथ अपना C-17 ग्लोबमास्टर मालवाहक विमान फिलीपींस भेज रही है। उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन और 500 स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस बात को माना है कि कोविड हवा के जरिए फैला था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 April 2024 Updates On Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala

आज लोकतंत्र का महापर्व, देश के हर क्षेत्र में मतदान; 1.80 करोड़ वोटर पहली बार
दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत आज हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज मतदान चल रहा है। कुल संसदीय क्षेत्रों के 19 फीसदी सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। 44 दिनों की लोकतांत्रिक यात्रा एक जून तक चलेगी। चार जून को नतीजे घोषित होंगे। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 April 2024 Updates On Amar Ujala
भारत-पाक सीमा... - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव: जम्मू-कश्मीर के आठ जिले, 17 विधानसभा  पाकिस्तानी गोलाबारी के दायरे में
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से लगते आठ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) तथा नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे 424 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। यह केंद्र सीमा पार से फायरिंग तथा शेलिंग के दायरे में आते हैं। हालांकि, पाकिस्तान की ओर से 2021 से युद्धविराम समझौते का पालन किया जा रहा है, लेकिन आईबी पर पिछले साल दिवाली के आसपास पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 April 2024 Updates On Amar Ujala
ब्रह्मोस - फोटो : एएनआई (फाइल)

फिलीपींस को आज ब्रह्मोस मिसाइलों का पहला सेट सौंपेगा भारत
भारत आज फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों के पहले सेट की आपूर्ति करेगा। दोनों देशों के बीच 2022 में इस हथियार प्रणाली को लेकर 375 मिलियन अमेरिकी डॉलर का सौदा हुआ था। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) मिसाइलों के साथ अपना C-17 ग्लोबमास्टर मालवाहक विमान फिलीपींस भेज रही है। मिसाइलों को फिलीपीन मरीन कॉर्प्स को सौंपा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 April 2024 Updates On Amar Ujala
नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)

लोकसभा चुनाव: आज गजरौला में गरजेंगे पीएम मोदी और सीएम योगी 
पश्चिम यूपी में पहले चरण की आठ सीटों पर शुक्रवार को जहां मतदान की गहमागहमी रहेगी, वहीं दूसरे चरण से संबंधित अमरोहा संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार की धूम रहेगी। इस दिन अमरोहा के गजरौला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जनसभा करके माहौल को गरमाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed