फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग की मांग; जानिए सुर्खियां

Thu, 18 Apr 2024 07:44 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 18 Apr 2024 07:44 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 April 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

चौथे चरण के लोकसभा चुनावों के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी हुई। इस चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर 13 मई को मतदान होगा। चौथे चरण में यूपी की 13 व जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी मतदान होगा। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आज मेरठ में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर, मालदीव के विपक्षी दलों ने एक बार फिर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 April 2024 Updates On Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण: 19 अप्रैल को वोटिंग - फोटो : amar ujala graphics

लोकसभा चुनाव: चौथे चरण के लिए अधिसूचना आज जारी होगी
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार बुधवार शाम पांच बजे थम गया। अब अगले 36 घंटे तक प्रत्याशी घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को मतदान होगा। इसी बीच चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना आज यानी 18 अप्रैल को जारी होगी। इस चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर 13 मई को होगा मतदान। चौथे चरण में यूपी की 13 व जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी मतदान होगा। पढ़ें पूरी खबर
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 April 2024 Updates On Amar Ujala
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव: आज मेरठ में गरजेंगे योगी, 20 अप्रैल को आएंगे अखिलेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को किठौर विधानसभा क्षेत्र के सिसौली में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे हेलिकॉप्टर से सिसौली इंटर कॉलेज के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। तीन बजे से उनकी सभा होगी। वे 50 मिनट तक जनसभा में रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पिलखुवा जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 April 2024 Updates On Amar Ujala
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली मेयर चुनाव के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख
दिल्ली में मेयर का चुनाव रोचक होने जा रहा है, क्योंकि भाजपा इस चुनाव में अपना प्रत्याशी उतार सकती है, इसकी संभावना प्रबल है। बृहस्पतिवार को मेयर चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख है। बुधवार शाम तक आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों ही पार्टियों की ओर से मेयर प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए गए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 April 2024 Updates On Amar Ujala
मोहम्मद मुइज्जू - फोटो : एएनआई (फाइल)

मालदीव : राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग की मांग
मालदीव में संसदीय चुनावों से पहले विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के खिलाफ 2018 के भ्रष्टाचार की लीक रिपोर्ट के बाद जांच और उन पर महाभियोग चलाने की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों को मुइज्जू ने खारिज कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed