फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Phase 1 Polls Live: पहले चरण में 62.27 प्रतिशत मतदान, PM मोदी बोले- NDA को मिल रहा अपार समर्थन

Fri, 19 Apr 2024 11:14 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 19 Apr 2024 11:14 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting: दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत आज हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज मतदान चल रहा है। कुल संसदीय क्षेत्रों के 19 फीसदी सीटों पर मतदान जारी है। 44 दिनों की लोकतांत्रिक यात्रा एक जून तक चलेगी। चार जून को नतीजे घोषित होंगे। अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा की 92 सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live 1st Charan Chunav 21 States 102 Constituencies News in Hindi
पहले चरण में मतदान प्रतिशत के आंकड़े - फोटो : amarujala

लाइव अपडेट

11:07 PM, 19-Apr-2024
नौ बजे तक कहां-कितना मतदान?
 
राज्य 9 बजे तक मतदान 11 बजे तक मतदान  1 बजे तक मतदान तीन बजे तक मतदान
पांच बजे तक मतदान  
सात बजे तक मतदान नौ बजे तक मतदान
अंडमान निकोबार  8.64 %  21.82%  35.70% 45.48% 56.87% 56.87% 56.87%
अरुणाचल प्रदेश  6.92 %  18.74%  37.39% 53.49% 63.92% 65.46% 67.15%
असम  11.15 %  27.22%  45.12% 60.70% 70.77% 71.38% 72.10%
बिहार  9.23 %  20.42%  32.41% 39.73% 46.32% 47.47%                48.50%
छत्तीसगढ़  12.02 %  28.12%  42.57% 58.14% 63.41% 63.41% 63.41%
जम्मू कश्मीर   10.43 %  22.60%  43.11% 57.09% 65.08% 65.08% 65.08%
लक्षद्वीप  5.59 %  16.33%  29.91% 43.98% 59.02% 59.02% 59.02%
मध्य प्रदेश  15.00 %  30.46%  44.43% 53.40% 63.25% 63.33% 64.77%
महाराष्ट्र  6.98 %  19.17%  32.36% 44.12% 54.85% 55.29% 55.35%
मणिपुर  11.91 %  28.19%  46.92% 62.58% 68.31% 68.62% 69.13%
मेघालय  13.71 %  32.61%  48.91% 61.95% 69.91% 70.26% 74.21%
मिजोरम  14.60 %  26.56%  39.39% 48.93% 52.91% 54.18% 54.23%
नगालैंड  12.13 %  22.82%  43.27% 51.03% 55.97% 56.77% 56.91%
पुडुचेरी  11.86 %  28.10%  44.95% 58.86% 72.84% 73.25% 73.50%
राजस्थान  10.67 %  22.51%  33.73% 41.51% 50.27% 50.95% 57.58%
सिक्किम  7.92 %  21.20%  36.82% 52.72% 68.06% 68.06% 69.47%
तमिलनाडु  9.09 %  23.72%  39.51% 50.80% 62.08% 62.19% 65.19%
त्रिपुरा  15.21 %  34.54%  53.04% 68.35% 76.10% 79.90% 80.17%
उत्तर प्रदेश  12.66 %  25.20%  36.96% 47.44% 57.54% 57.61% 58.49%
उत्तराखंड  10.54 %  24.83%  37.33% 45.53% 53.56% 53.64% 54.06%
पश्चिम बंगाल  15.09 %  33.56%  50.96% 66.34% 77.57% 77.57% 77.57%
11:06 PM, 19-Apr-2024
अंडमान-निकोबार की शोंपेन जनजाति ने पहली बार किया मतदान
अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की शोंपेन जनजाति के सात सदस्यों ने केंद्रशासित राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यह पहला मौका है जब विशेष संवेदनशील जनजाति समूह की श्रेणी में आने वाले इस समुदाय ने जंगल से बाहर निकलकर वोट डाला।

शोंपेन जनजाति के सदस्यों ने वनकर्मी क्वार्टर के अंदर बने शोंपेन हट नामक मतदान केंद्र 411 पर वोट डाला। फिर निर्वाचन आयोग की तरफ से लगाए गए कटआउट पर सेल्फी भी ली। इन सदस्यों की भाषा संबंधी मदद के लिए एक दुभाषिया भी मौजूद था। जनगणना 2011 के अनुसार शोंपेन जनजाति की आबादी 229 थी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीएस जगलान ने बताया, पहले हमने उन्हें ईवीएम और वीवीपैट के बारे में प्रशिक्षण दिया। जगलान ने बताया, ओंगे और ग्रेट अंडमानीज जैसी दो अन्य आदिम जनजातियों ने भी 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह मतदान किया लेकिन शोंपेन जनजाति के कुल 98 मतदाताओं में से सात ने पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
 
विज्ञापन
11:06 PM, 19-Apr-2024

मिजोरम: चुनाव ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी की दिल का दौरा पड़ने से मौत
मिजोरम में चुनाव ड्यूटी पर मुस्तैद 28 वर्षीय एक सुरक्षाकर्मी की शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। लालरिनपुइया शुक्रवार सुबह चम्फाई जिले के वांगछिया मतदान केंद्र पर मृत पाए गए थे। सुबह करीब 4.45 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई। पोस्टमोर्टम के बाद उनके शव को पैतृक गांव में भेज दिया गया है।




 

10:19 PM, 19-Apr-2024
पहले चरण में 62.37 मतदान
चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण में कुल 62.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। शाम छह बजे तो मतदान समाप्त हो गया लेकिन जो लोग उस वक्त तक कतार में लगे थे उन्हें मतदान की अनुमति दी गई। सभी मतदान केंद्रों से रिपोर्ट मिलने पर मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।अंतिम आंकड़े शनिवार को फॉर्म 17ए की जांच के बाद पता चलेंगे। छत्तीसगढ़ में बस्तर के 56 गांवों के लोगों ने पहली बार अपने गांव में बने मतदान केंद्रों पर वोट डाला है।
09:57 PM, 19-Apr-2024
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया जनता का आभार
पहले चरण के मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन सभी लोगों का आभार जताया है, जिन्होंने आज मतदान किया है। एक्स पर ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि आज के मतदान से उत्कृष्ट प्रतिक्रिया मिली है। स्पष्ट है कि पूरे भारत में लोग रिकॉर्ड संख्या में एनडीए के लिए मतदान कर रहे हैं।
09:57 PM, 19-Apr-2024
भाजपा ने कहा धन्यवाद
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव का पहला चरण संपन्न हो गया है। वोटिंग के लिए मतदाताओं को धन्यवाद। पहले चरण के चुनाव के बाद जो फीडबैक मिला है, उससे स्पष्ट है कि देश की जनता दृढ़ता से पीएम मोदी के समर्थन में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:57 PM, 19-Apr-2024
शरद पवार गुट पहुंचा चुनाव आयोग
शरद पवार की गुट वाली एनसीपी ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने डिप्टी सीएम अजित पवार, मंगेश चव्हाण और चंद्रकांत पाटिल के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। 

 
09:57 PM, 19-Apr-2024
महुआ ने दाखिल किया नामांकन
कृष्णानगर लोकसभा उम्मीदवार महुआ मोइत्रा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

 
09:57 PM, 19-Apr-2024
कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी साधा निशाना 
कांग्रेस के घोषणापत्र पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा अगर हम इसे बजट के हिस्से से इसे समझें तो हमारी आबादी का 50% महिलाएं हैं, यानी 70 करोड़ महिलाएं हैं। प्रत्येक महिला को 1 लाख रुपये देने का वादा है तो 70 लाख करोड़ कहां से आएगा।  वह भी तब जब उनके पास कई खर्च भी हैं। 

 
09:56 PM, 19-Apr-2024
कांग्रेस में सी का मतलब भ्रष्टाचार
कर्नाटक के कानून व्यवस्था और कांग्रेस नेता के बिटिया की मौत पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि स्कूलों में नैतिक शिक्षा प्रदान करना और समाज कल्याण का माहौल सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य है। राज्य में लोगों को भरोसा है कि जो लोग गलत करेंगे उन्हें सजा मिलेगी। हत्या करके लोग बच नहीं सकते। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए ने इंडी नाम रखने से वे नए नहीं हो जाएंगे। वे अभी भी यूपीए ही हैं। कांग्रेस में सी का मतलब भ्रष्टाचार, आपराधिकता और सांप्रदायिक हिंसा है।

 

 

Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed