उत्तर पश्चिम भारत में आज शाम से मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल सकता है। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मंगलवार से हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर आएंगी। मंगलवार दोपहर 12:00 बजे शिमला के कल्याणी हेलिपैड पर राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर उतरेगा। साथ ही अमर उजाला का पहला अंक 18 अप्रैल 1948 को पाठकों तक पहुंचा था। आगरा से यह एक विनम्र किन्तु दृढ़ संकल्पों से भरी शुरुआत थी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल के चार दिवसीय दौरे पर
आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार, गर्मी से मिल सकती है राहत
उत्तर पश्चिम भारत में आज शाम से मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल सकता है। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इससे झुलसा लेने वाली गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान तीन डिग्री तक गिरने के आसार है। बीते एक सप्ताह से सूरज आग बरसा रहा है। इस कारण से तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से हिमाचल के चार दिवसीय दौरे पर
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मंगलवार से हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर आएंगी। मंगलवार दोपहर 12:00 बजे शिमला के कल्याणी हेलिपैड पर राष्ट्रपति का हेलिकाप्टर उतरेगा। यहां से उनका काफिला राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास रिट्रीट मशोबरा जाएगा। शाम 6:00 बजे राजभवन शिमला में राष्ट्रपति का अभिनंदन समारोह होगा।
पढ़ें पूरी खबर...
अमर उजाला के शानदार 75 साल: साधना की यात्रा और सौ साल का संकल्प, चुनौतियों भरा रहा है यह स्वर्णिम सफर
अमर उजाला का पहला अंक 18 अप्रैल 1948 को पाठकों तक पहुंचा था। आगरा से यह एक विनम्र किन्तु दृढ़ संकल्पों से भरी शुरुआत थी। संस्थापक द्वय श्री डोरीलाल अग्रवाल और श्री मुरारीलाल माहेश्वरी ने पत्रकारिता के उच्चतर मूल्यों के साथ इस उपक्रम को आरंभ किया था। नवोन्मेषक श्री अतुल माहेश्वरी ने इसे नई ऊंचाइयां दीं।
पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के आवास के पास चली गोली
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के आवास के पास एक गोली चलने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस यूएस नेवल ऑब्जर्वेटरी के पास सोमवार सुबह एक गोली चलने की रिपोर्ट की जांच कर रही है। यूएस नेवल ऑब्जर्वेटरी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) और उनके पति डॉग एमहॉफ ( Doug Emhoff) का घर है।
पढ़ें पूरी खबर...