फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs CSK Highlights: जीत की पटरी पर लौटी धोनी की चेन्नई, अंतिम ओवर में 19 रन नहीं बना सकी आरसीबी की टीम

Mon, 17 Apr 2023 11:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Mon, 17 Apr 2023 11:57 PM IST
सार

आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 218 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
RCB vs CSK IPL Highlights Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings Match Scorecard Updates in Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : अमर उजाला
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के 24वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को आठ रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की टीम जीत की पटरी पर लौट आई है। उसे पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शिकस्त दी थी। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मैच में हराने वाली आरसीबी की टीम को इस बार अपने होमग्राउंड पर हार का मुंह देखना पड़ा।
RCB vs CSK IPL Highlights Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings Match Scorecard Updates in Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 218 रन ही बना सकी। आरसीबी का अगला मुकाबला 20 अप्रैल को मोहाली में पंजाब किंग्स से होगा। वहीं, चेन्नई की टीम 21 अप्रैल को चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरेगी।
RCB vs CSK IPL Highlights Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings Match Scorecard Updates in Hindi
बल्लेबाजी के दौरान सुयश प्रभुदेसाई - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी को आखिरी ओवर में 19 रन की थी जरूरत
आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन की आवश्यकता थी। सुयश प्रभुदेसाई और वनिंदु हसरंगा टीम को जीत नहीं दिला सके। प्रभुदेसाई ने एक छक्का लगाकर उम्मीद तो जगाई लेकिन वह हसरंगा के साथ मिलकर सिर्फ 10 रन ही जोड़ सके। अंतिम गेंद पर प्रभुदेसाई आउट भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
RCB vs CSK IPL Highlights Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings Match Scorecard Updates in Hindi
विराट कोहली को आउट करने के बाद आकाश सिंह - फोटो : IPL/BCCI
विराट का नहीं चला बल्ला
आरसीबी को पहले ही ओवर में चेन्नई के इम्पैक्ट प्लेयर आकाश सिंह ने बड़ा झटका दिया। उन्होंने विराट कोहली (चार रन) को क्लीन बोल्ड कर दिया। कोहली के बाद महिपाल लोमरोर (शून्य) भी नहीं चले। वह दूसरे ओवर में तुषार देशपांडे का शिकार बने।
विज्ञापन
RCB vs CSK IPL Highlights Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings Match Scorecard Updates in Hindi
फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : IPL/BCCI
मैक्सवेल और डुप्लेसिस ने खेली तूफानी पारियां
15 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने तेजी से रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी की। मैक्सवेल 36 गेंद पर 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और आठ छक्के लगाए। फाफ डुप्लेसिस 33 गेंद पर 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने पांच चौके और चार छक्के लगाए। डुप्लेसिस जब आउट हुए तब 14 ओवर में आरसीबी का स्कोर 159 रन था। यहां से टीम को जीत के लिए छह ओवर में 68 रन बनाने थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed