तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सिकंदराबाद इलाके में एक बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में गुरुवार शाम आग लग गई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा। सबसे पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना का अभिभाषण होगा। इसमें सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। साथ ही पाकिस्तान की संघीय राजधानी पुलिस ने आतंकवाद से संबंधित तीन अलग-अलग मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान और उनके करीबी सहयोगी शाह महमूद कुरैशी सहित दर्जनों समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: हैदराबाद की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, छह की मौत, आज से शुरू होगा दिल्ली का बजट सत्र
हैदराबाद की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, छह की मौत
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सिकंदराबाद इलाके में एक बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में गुरुवार शाम आग लग गई। इस घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा, लेकिन दम घुटने के कारण मौत होने की सबसे अधिक संभावना है।
पढ़ें पूरी खबर...
LG के अभिभाषण से आज शुरू होगा दिल्ली का बजट सत्र
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा। सबसे पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना का अभिभाषण होगा। इसमें सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। वहीं, भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।
पढ़ें पूरी खबर...
पाकिस्तान पुलिस ने इमरान खान और उनके करीबी कुरैशी के खिलाफ नए मामले दर्ज किए
पाकिस्तान की संघीय राजधानी पुलिस ने आतंकवाद से संबंधित तीन अलग-अलग मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान और उनके करीबी सहयोगी शाह महमूद कुरैशी सहित दर्जनों समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने यह सूचना दी।
पढ़ें पूरी खबर...
बेमौसम बारिश की जद में देश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान
हिमालय में बनी चक्रवाती परिस्थितियों के चलते भारत के कई राज्यों में मौसम ने रुख बदला है। यूपी, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड में कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। साथ ही तेज आंधी भी चली। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
पढ़ें पूरी खबर...