Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMC Demolishes Dawood Ibrahim’s Former Hideout in Mumbai, Once D-Company Headquarters Linked to 1993 Blasts

महाराष्ट्र: दाऊद के पुराने ठिकाने पर चला बुलडोजर, कभी डी-कंपनी का था मुख्यालय; 1993 धमाकों से भी जुड़ा था नाम

Thu, 19 Nov 2026 04:34 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 19 Nov 2026 04:34 AM IST
सार

मुंबई के भिंडी बाजार स्थित हाजी इस्माइल मुसाफिरखाने पर बीएमसी ने बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। करीब 1939 में बना यह भवन कभी दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी का शुरुआती मुख्यालय था और 1993 धमाकों की साजिश से भी इसका नाम जुड़ा था। जर्जर हालत और सड़क चौड़ीकरण के कारण कार्रवाई हो रही है। लेकिन प्रार्थनास्थल को लेकर विरोध क्यों हो रहा है? आइए, विस्तार से जानते पूरे मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
BMC Demolishes Dawood Ibrahim’s Former Hideout in Mumbai, Once D-Company Headquarters Linked to 1993 Blasts
दाऊद का ठिकाना कैसे बना था यह मुसाफिरखाना? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई अंडरवर्ल्ड के सरगना दाऊद इब्राहिम के पुराने ठिकाने रहे हाजी इस्माइल मुसाफिरखाने पर अब बुलडोजर चल रहा है। दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार में स्थित इस इमारत के बचे हुए हिस्सों को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने गिराने की कार्रवाई शुरू की है। कभी यही इमारत दाऊद की डी-कंपनी का शुरुआती मुख्यालय मानी जाती थी। इसका नाम 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों की साजिश से भी जुड़ा था। अब जर्जर हालत और सड़क चौड़ीकरण के चलते इसे हटाया जा रहा है।

विज्ञापन


दाऊद का ठिकाना कैसे बना था यह मुसाफिरखाना?
हाजी इस्माइल मुसाफिरखाना करीब 1939 में बनाया गया था। शुरुआत में इसका इस्तेमाल हज पर जाने वाले यात्रियों के ठहरने के लिए किया जाता था। इमारत में कुल 36 कमरे थे। बाद में इन कमरों को किराये पर दिया जाने लगा। दाऊद इब्राहिम के पिता इब्राहिम कासकर का परिवार भी यहां किरायेदार के रूप में रहा। इसी दौरान दाऊद ने इमारत की दूसरी मंजिल पर अपना ठिकाना बना लिया। धीरे-धीरे यह जगह उसकी गतिविधियों का केंद्र बन गई और 1970 तथा 1980 के दशक में डी-कंपनी के शुरुआती मुख्यालय के रूप में इस्तेमाल होने लगी।
विज्ञापन


बीएमसी ने इमारत गिराने का फैसला क्यों लिया?
बीएमसी ने हाजी इस्माइल मुसाफिरखाने को बेहद जर्जर और खतरनाक घोषित किया था। इमारत की खराब हालत के अलावा सड़क चौड़ीकरण भी इसे गिराने की कार्रवाई की वजह है। इसी के तहत महानगरपालिका ने इमारत के बचे हुए हिस्सों को हटाने का काम शुरू किया है। यह वही इमारत है, जिसका अतीत मुंबई अंडरवर्ल्ड और दाऊद इब्राहिम की गतिविधियों से जुड़ा रहा है। 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों की साजिश से भी इसका नाम जुड़ने के कारण यह जगह लंबे समय तक चर्चा में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमारत के प्रार्थनास्थल को लेकर क्यों हुआ विवाद?
इमारत को गिराने की कार्रवाई के बीच भूतल पर बने प्रार्थनास्थल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ स्थानीय निवासी और नेता इसे मस्जिद तथा वक्फ संपत्ति बता रहे हैं। इसी आधार पर उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया है। ऐसे में एक ओर बीएमसी इमारत को जर्जर और सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाने की कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रार्थनास्थल को लेकर स्थानीय स्तर पर आपत्ति उठाई जा रही है। इस तरह कभी दाऊद की डी-कंपनी का शुरुआती ठिकाना रही इमारत अब बुलडोजर कार्रवाई और प्रार्थनास्थल के विवाद को लेकर चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed