फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates Rains lash several parts of India IMD asks farmers to postpone harvesting Latest News In Hindi

Weather Updates: बेमौसम बारिश की जद में देश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान

Fri, 17 Mar 2023 06:48 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 17 Mar 2023 06:48 AM IST
सार

मौसम विभाग ने सोमवार तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज और ओलावृष्टि के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान लगाया है। ईआरएफ ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Updates Rains lash several parts of India IMD asks farmers to postpone harvesting Latest News In Hindi
हैदराबाद में गुरुवार को शहर के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश हुई। - फोटो : ANI

विस्तार

हिमालय में बनी चक्रवाती परिस्थितियों के चलते भारत के कई राज्यों में मौसम ने रुख बदला है। यूपी, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड में कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। साथ ही तेज आंधी भी चली। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन किसानों के लिए आफत आ गई है।

विज्ञापन


हैदराबाद के विकाराबाद जिले, मारपल्ली गांव, तेलंगाना के जहीराबाद के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हुई। इससे पहले मौसम विभाग ने पूरे तेलंगाना में अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चलने, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। वहीं, भोपाल में गुरुवार शाम कुछ क्षेत्रों में ओले गिरे और तेज बारिश हुई।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने किसानों को दी यह सलाह
मौसम विभाग ने किसानों से पंजाब-हरियाणा में सरसों, मध्य महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश में गेहूं और दालों की फसलों की कटाई स्थगित करने के लिए कहा है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी हुई है। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में बारिश बंद होने तक सरसों की कटाई न की जाए। यदि पहले ही कटाई हो चुकी है, तो नुकसान से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर स्टोर करें। गेहूं की फसलों की सिंचाई रोक दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में किसानों को भारी नुकसान
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में सेब, नाशपाती, बेर और आड़ू के बागों को ओलों से बचाने के लिए जान के इंतजाम करने को कहा है। यही सलाह मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में फलों के बागानों के लिए भी दी गई है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के किसानों के लिए आईएमडी ने जल्द से जल्द तैयार हो चुकी सरसों, चना और गेहूं की कटाई करने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने का सुझाव दिया है। महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में पिछले दो दिन से बारिश से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। नासिक, धुले, मुंबई व आसपास के क्षेत्रों में बीते मंगलवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई थी।

आईएमडी के मुताबिक, देश के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 33-37 डिग्री सेल्सियस के बीच है। ये देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य के करीब या सामान्य से नीचे हैं। आईएमडी की ओर से गुरुवार शाम को जारी अगले दो सप्ताह के लिए जारी अनुमान पर एक्सटेंडेड रेंज फोरकास्ट (ईआरएफ) ने कहा कि दिलचस्प बात यह है कि मार्च 2023 के दूसरे सप्ताह में भारत के अधिकांश हिस्सों में हीट वेव की स्थिति नहीं रही। ऐसा अनुकूल सिनोप्टिक सिस्टम और पूरे उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ।

मौसम विभाग ने सोमवार तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज और ओलावृष्टि के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान लगाया है। ईआरएफ ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य के करीब या देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

दिल्ली व आसपास हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने दिल्ली व आसपास के इलाकों में गुरुवार से अगले पांच से छह दिन तक बादल छाने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सफदरजंग वेधशाला ने बुधवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया था, जो यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक  व इस वर्ष अब तक का उच्चतम तापमान है।


झारखंड में तेज हवाएं
झारखंड की राजधानी रांची समेत कुछ जिलों में गुरुवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई। रांची में कई जगहों पर तेज हवा के चलते पेड़ गिरे। गुमला, सिमडेगा सहित कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed