फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fire in multi-storey commercial complex in Hyderabad Several feared trapped Telangana News in Hindi

Hyderabad Fire: हैदराबाद की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, छह की मौत, कई लोगों को बचाया गया

Fri, 17 Mar 2023 08:23 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 17 Mar 2023 08:23 PM IST
सार

Hyderabad Building Fire: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग शाम करीब 7.30 बजे बहुमंजिला इमारत में लगी, जिसमें कई कार्यालय हैं। आग इतनी भीषण थी कि इमारत से ऊंची-ऊंची लपटें निकल रही थीं।

विज्ञापन
fire in multi-storey commercial complex in Hyderabad Several feared trapped Telangana News in Hindi
Hyderabad Building Fire - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सिकंदराबाद इलाके में एक बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में गुरुवार शाम आग लग गई। इस घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना में जान गंवाने वालों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये हर्जाना देने का एलान किया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा, लेकिन दम घुटने के कारण मौत होने की सबसे अधिक संभावना है।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि 12 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया और उनमें से छह की एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित तेलंगाना के वारंगल और खम्मम जिलों के रहने वाले हैं। वे एक मार्केटिंग कंपनी में कार्यरत थे, जिसका बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में एक कार्यालय था। दमकलकर्मियों ने सात लोगों को सुरक्षित बचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग शाम करीब 7.30 बजे बहुमंजिला इमारत में लगी, जिसमें कई कार्यालय हैं। इसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची। उधर, बचाव अभियान की निगरानी कर रहे एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आधी रात तक इमारत से काफी धुआं निकल रहा था और इस वजह से आग को बुझाने में काफी मुश्किल हुई। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के बाद बचाव कर्मियों ने अंदर फंसे किसी व्यक्ति की तलाश के लिए छानबीन की। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया गया है।

बता दें, इस साल जनवरी में सिकंदराबाद में एक पांच मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। आग से तबाह हुई इमारत को बाद में ध्वस्त करना पड़ा था।
हैदराबाद आग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed