ईरान ने पाकिस्तान में घुसकर बलोच उग्रवादी संगठन जैश अल-अदल के ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान ने हमले की कड़ी निंदा की है। इसके अलावा, प्रायश्चित पूजन व कर्मकुटी पूजन के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सात दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हो गया। प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य यजमान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र को बनाया गया है। वहीं, प्राण प्रतिष्ठा के लिए यम नियमों का पालन कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राममंदिर परिसर में बने जटायु की मूर्ति की पूजा करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: ईरान के हमले के बाद पाकिस्तान की गंभीर परिणाम की चेतावनी; आज राम मंदिर परिसर का भ्रमण करेंगे रामलला
ईरान की एयरस्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान
ईरान ने पाकिस्तान में घुसकर बलोच उग्रवादी संगठन जैश अल-अदल के ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान ने हमले की कड़ी निंदा की है। पाकिस्तान का कहना है कि हमारी संप्रभुता का उल्लंघन करना अस्वीकार्य है। वहीं, पाकिस्तान ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि इस कार्रवाई का अंजाम बुरा भी हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर
रामलला आज परिसर में करेंगे भ्रमण
प्रायश्चित पूजन व कर्मकुटी पूजन के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सात दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हो गया। प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य यजमान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र को बनाया गया है। मंगलवार को करीब तीन घंटे तक प्रायश्चित पूजा हुई। इसके बाद यजमान को सरयू स्नान कराया गया। मूर्ति निर्माण स्थल की भी पूजा हुई। चयनित मूर्ति का शुद्धीकरण करते हुए उनकी आंखों पर पट्टी बांधी गई है, यह पट्टी 22 जनवरी को खोली जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
बलिदानियों के प्रतीक जटायु की मूर्ति पूजा करेंगे पीएम मोदी
प्राण प्रतिष्ठा के लिए यम नियमों का पालन कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राममंदिर परिसर में बने जटायु की मूर्ति की पूजा करेंगे। इस मूर्ति की स्थापना विशेष रूप से मंदिर आंदोलन में अपना जीवन न्योछावर करने वाले बलिदानियों की स्मृति में की गई। पूजा के समय कारसेवा में शहीद हुए बलिदानियों के परिजन भी मौजूद रहेंगे। इसी दिन मोदी मंदिर निर्माण में जुटे मजदूरों के साथ संवाद भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप
उत्तर भारत में पहाड़ से लेकर मैदान तक जमा देने वाली ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। घने कोहरे के साथ भीषण शीतलहर ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। दृश्यता कम होने से यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। दिल्ली में 380 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई है, 35 को रद्द करना पड़ा जबकि 125 ट्रेनें विलंब से चलीं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ और पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर में पारा शून्य से नीचे चला गया। अन्य कई शहरों में भी ऐसा ही हाल रहा। पढ़ें पूरी खबर