सिगिरिया रॉक किला: दक्षिण एशिया के खूबसूरत में देशों में श्रीलंका भी शामिल है। देखा जाए तो श्रीलंका एक छोटा देश है, लेकिन यह बेहद खूबसूरत देश है। श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का अहम योगदान है। बताया जाता है कि यहां पर आपको भगवान श्री राम और रावण की लंका से जुड़े कई प्रमाण मिलते हैं। इन प्रमाणों में श्रीलंका में स्थित सिगिरिया रॉक किला भी शामिल है।
सिगिरिया रॉक किला: श्रीलंका में यहां पर है रावण का महल! देखकर हैरान हो जाते हैं लोग, जाने के लिए लगी थी लिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा जाता है कि लंकापति रावण का साम्राज्य मध्य श्रीलंका में, बदुल्ला, अनुराधापुरा, केंडी, पोलोन्नुरुवा और नुवारा एलिया जैसे स्थानों तक फैला था। कहा जाता है कि इस महल का निर्माण कुबेर ने किया था।
सिगरिया रॉक चट्टान की चोटी पर एक प्राचीन महल का अवशेष है। यह सीढ़ीदार बगीचे, तालाब, नहर, फव्वारों से घिरा हुआ है। कहा जाता है कि रावण ने माता सीता को कुछ दिन के लिए यहां पर रखा था। इसके बाद उन्हें दूसरे स्थान पर ले जाया गया था।
महल की खासियत यह है कि यह बेहद ऊंचाई पर मौजूद है। इसके बावजूद भी यहां पर बेहद खास तरीके से पानी का सिस्टम तैयार किया गया है। यहां पर रानियों के लिए बाग भी थे।
ट्रेंडिंग: इस लड़के ने काट दी अमित शाह की पतंग, ऐसा था गृह मंत्री का रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल
बताया जाता है कि रावण के महल में जाने के लिए करीब 1000 सीढ़ियां थीं। इसके साथ ही लंकापित और उसके करीबियों के लिए सबसे ऊपर जाने के लिए लिफ्ट भी थी।
टाइम ट्रैवल: 2804 की दुनिया देखकर लौटा शख्स, बताया- मानव इतिहास में सबसे भयानक साल होगा 2024, कब-कब मचेगी तबाही