फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: देशभर में रामनवमी की धूम, कांकेर में सुरक्षाबलों-नक्सलियों में मुठभेड़; देश-दुनिया की अहम खबरें

Wed, 17 Apr 2024 07:54 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 17 Apr 2024 07:54 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 April 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देशभर में आज रामनवमी की धूम है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म हुआ है। राम नवमी का पर्व चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन होता है। भाजपा पर संविधान बदलने के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है। उसने तो खुद 80 बार बदलाव कर संविधान तोड़ने का पाप किया है। उधर, कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में 29 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 April 2024 Updates On Amar Ujala
Ram Navami 2024 - फोटो : अमर उजाला

राम नवमी आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व
आज रामनवमी है। हिंदू धर्म में राम नवमी के त्योहार का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म हुआ है। राम नवमी का पर्व चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन होता है। राम नवमी के साथ ही चैत्र नवरात्रि का समापन हो जाता है। राम नवमी पर भगवान राम की विशेष पूजा पूजा और आराधना की जाती है। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 April 2024 Updates On Amar Ujala
दुबई में भारी बारिश। - फोटो : ऑल इंडिया रेडियो

खाड़ी में आंधी-तूफान और भारी बारिश, ओमान में अब तक 18 लोगों की मौत
दुबई के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर भारी बारिश के बाद बाढ़ आ जाने के कारण यहां आने वाली सभी उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना शुरू कर दिया गया है। एयर हब मगलवार शाम को  100 से ज्यादा उड़ानो की उम्मीद कर रहा था। लेकिन तूफान के कारण उसने अपने संचालन को कुछ समय के लिए रोक दिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 April 2024 Updates On Amar Ujala
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

कांकेर में सुरक्षाबलों-नक्सलियों में मुठभेड़, 29 माओवादियों के शव बरामद
कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में 29 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं दो जवानों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। छोटे बेठिया थानाक्षेत्र के माड़ इलाके में मुठभेड़ चल रही है। घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया है। एसपी कल्याण एलिसेला ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 April 2024 Updates On Amar Ujala
Nitin Gadkari - फोटो : PTI

'संविधान बदलने की बात कर गुमराह कर रहा विपक्ष', बोले नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी वैसे तो राजनीति से अधिक देश के बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में बात करना पसंद करते हैं, मगर सियासी सवालों के भी तीखे जवाब देते हैं। भाजपा पर संविधान बदलने के आरोपों पर कहते हैं कि विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है...उसने तो खुद 80 बार बदलाव कर संविधान तोड़ने का पाप किया है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed