फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Interview: Nitin Gadkari made serious allegations against opposition, made big claims regarding auto sector

Interview: 'संविधान बदलने की बात कर गुमराह कर रहा विपक्ष, उसने तो खुद 80 बार किया बदलाव', बोले नितिन गडकरी

Wed, 17 Apr 2024 05:57 AM IST
शिव शरण शुक्ला सुरेन्द्र मिश्र
सुरेन्द्र मिश्र Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 17 Apr 2024 05:57 AM IST
सार

नितिन  गडकरी नागपुर से लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। वे दावा करते हैं कि अगले पांच साल में देश की ऑटो इंडस्ट्री दुनिया में शीर्ष पर होगी। अमर उजाला संवाददाता सुरेन्द्र मिश्र से बातचीत में उन्होंने विपक्ष की राजनीति को कटघरे में खड़ा किया।

विज्ञापन
Interview:  Nitin Gadkari made serious allegations against opposition, made big claims regarding  auto sector
नितिन गडकरी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी वैसे तो राजनीति से अधिक देश के बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में बात करना पसंद करते हैं, मगर सियासी सवालों के भी तीखे जवाब देते हैं। भाजपा पर संविधान बदलने के आरोपों पर कहते हैं कि विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है...उसने तो खुद 80 बार बदलाव कर संविधान तोड़ने का पाप किया है।  

विज्ञापन


पीएम मोदी ने 400 पार का नारा दिया है। क्या यह संभव है?
बिल्कुल संभव है। हवा देखकर लग रहा है कि भाजपा 370 सीट जीतेगी और एनडीए के घटक दल 30 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेंगे। कर्नाटक में तो हम जीतेंगे ही। साथ ही, दक्षिण भारत में भी एनडीए को सफलता मिलेगी। हमें बहुत अच्छा जनादेश मिलेगा। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। 
विज्ञापन

 
विपक्ष कह रहा है, भाजपा संविधान बदलना चाहती है?
विपक्ष अल्पसंख्यकों और दलितों को गुमराह करने के लिए झूठा प्रचार कर रहा है। पर, वे इसमें सफल नहीं होंगे। केशवानंद भारती केस में सुप्रीम कोर्ट के 7 न्यायाधीशों ने फैसला दिया है कि संविधान के मूल ढांचे को बदल नहीं सकते। संविधान बदलने की बात वह कांग्रेस कर रही है, जिसने 80 बार बदलाव कर संविधान को तोड़ने का पाप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी के 100 साल पर बुनियादी ढांचा कैसा होगा?
बुनियादी ढांचे में बदलाव से विकास को गति मिलेगी। हम इस दिशा में काम कर रहे हैं और आगे का लक्ष्य निर्धारित कर रहे हैं। हम रोपवे, केबल कार बना रहे हैं। बिजली से सार्वजनिक परिवहन चला रहे हैं। अधिक से अधिक शहरों में इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने का प्रयास हैं। आने वाले दिनों में मेट्रो ट्रेनों का विस्तार होगा। हम भारत में हाइपर-लूप तकनीक का आगमन भी देखेंगे। हम ग्रीन-वे बना रहे हैं। हमने कहा था कि दिसंबर, 2024 तक देश के राष्ट्रीय महामार्ग अमेरिका के बराबर होगे।
 
अगले पांच सालों में भारतीय ऑटो इंडस्ट्री कैसी होगी?
ऑटो इंडस्ट्री को अभी सातवें स्थान से तीसरे स्थान पर लाए हैं। चीन और अमेरिका को पीछे छोड़कर पांच साल में नंबर वन होंगे। हम कह सकते हैं कि अगले पांच साल में क्रांतिकारी बदलाव होंगे और देश सशक्त बनेगा।

महाराष्ट्र में क्या स्थिति रहेगी? शिवसेना और एनसीपी में कौन असली है, कौन नकली?
महाराष्ट्र सहित देशभर में हमारे 10 साल के काम का अच्छा परिणाम मिलेगा। भाजपा के साथ शिवसेना (शिंदे गुट), एनसीपी (अजित गुट) का ट्रिपल इंजन होने से एनडीए की ताकत बढ़ेगी और महाराष्ट्र में शानदार जीत मिलेगी। जहां तक शिवसेना की बात है, उसके ज्यादातर विधायक और कार्यकर्ता एकनाथ शिंदे के साथ हैं, तो स्वाभाविक रूप से वही असली शिवसेना है। हमें विश्वास है कि इस बार बारामती में भी एनडीए जीतेंगी।

विपक्ष कह रहा है कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है?
देखिए, एजेंसी अपना काम करती है। हम इसमें हस्तक्षेप नहीं करते। कोई केस बनता है, तो कार्रवाई होती है। किसी को लगता है कि उन्हें परेशान किया जा रहा है, तो वह हाईकोर्ट में जाकर अपील कर सकता है।


क्या नागपुर बदल रहा है? मतदाताओं से क्या कहेंगे?
नागपुर के विकास के लिए पिछले 10 वर्षों में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम हुआ हैं। आप देखेंगे कि यह दुनिया के सबसे अच्छे शहरों में से एक होगा। मैं मतदाताओं से अनुरोध कर रहा हूं कि मुझे पांच लाख वोटों के अंतर से निर्वाचित करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed