फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Weather: Heavy storms and rains hit Gulf, Oman toll rises to 18

Weather: खाड़ी में आंधी-तूफान और भारी बारिश, ओमान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हुई

Wed, 17 Apr 2024 03:48 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 17 Apr 2024 03:48 AM IST
सार

Weather: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन के आसपास मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। रविवार और सोमवार को ओमान में 18 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Weather: Heavy storms and rains hit Gulf, Oman toll rises to 18
दुबई में भारी बारिश। - फोटो : ऑल इंडिया रेडियो

विस्तार

दुबई के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर भारी बारिश के बाद बाढ़ आ जाने के कारण यहां आने वाली सभी उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना शुरू कर दिया गया है। एयर हब मंगलवार शाम को  100 से ज्यादा उड़ानों की उम्मीद कर रहा था। लेकिन तूफान के कारण उसने अपने संचालन को कुछ समय के लिए रोक दिया। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन के आसपास मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। रविवार और सोमवार को ओमान में 18 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


दुबई हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा, यूएई में असाधाराण मौसम के चलते दुबई इंटरनेशनल आज शाम आने वाली सभी उड़ानों का अस्थायी रूप से मार्ग बदल रहा है। प्रवक्ता ने पहले चेतावनी दी थी कि हवाई अड्डे के आसपास की सड़कों पर पानी भर गया है। उन्होंने यात्रियों से सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में दुबई मॉल और मॉल ऑफ द अमीरात और दुबई मेट्रो स्टेशन पर पानी भरा हुआ देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


सड़कों और आवासीय समुदायों को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। कई निवासियों ने छतों, दरवाजों और खिड़कियों से पानी घर के अंदर घुसने की सूचना दी। पूरे यूएई में स्कूल बंद हैं। जिनके बुधवार तक बंद रहने की उम्मीद है। दुबई की सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए घर से काम को बुधवार तक बढ़ा दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएई के कई इलाकों में 80 घंटों में 24 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। मौसम बोर्ड ने एक्स पर एक पोस्ट में सभी निवासियों से सावधानी बरतने का आग्रह किया और बाढ़ व पानी जमा इलाकों से दूर रहने के लिए कहा। बहरीन में रातभर गरज और बिजली गिरने के बाद भारी बारिश हुई।


तूफान ओमान के ऊपर से गुजरने के बाद यूएई, बहरीन और कतर के इलाकों में पहुंचा। जहां विनाशकारी बाढ़ में दर्जनों लोग फंसे हुए हैं। ओमान के आपातकालीन अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को एक बच्चे का शव बरामद किया गया, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई। दो लोग अब भी लापता हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नौ स्कूली बच्चों और तीन वयस्कों की मौत हो गई, जब उनके वाहन अचानक आई बाढ़ में बह गए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed