फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: अतीक-अशरफ की मौत के बाद 183 मुठभेड़ की जांच की उठी मांग, दिल्ली विधानसभा में आज गरजेंगे केजरीवाल

Mon, 17 Apr 2023 07:01 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 17 Apr 2023 07:01 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 April 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपी के प्रयागराज में पुलिस हिरासत में हुई माफिया-नेता अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में रविवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई। वहीं अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा दायर याचिका में 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में हुई 183 मुठभेड़ों की भी जांच की मांग की गई है। साथ ही विधानसभा का सोमवार से शुरू हो रहा एक दिवसीय सत्र हंगामेदार होने के आसार है। पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर रहेंगे। इस विशेष सत्र में मुख्यमंत्री केजरीवाल अपनी बात रखेंगे और इस बार एक जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर की 20 बैंक शाखाओं में आज से ऑफलाइन अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जा रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 April 2023 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media

अतीक-अशरफ की पुलिस हिरासत में मौत के बाद उठे सवाल, 183 मुठभेड़ की जांच की उठी मांग
यूपी के प्रयागराज में पुलिस हिरासत में हुई माफिया-नेता अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में रविवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई। याचिका में इस हत्याकांड की जांच के लिए शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति के गठन का अनुरोध किया गया। अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा दायर याचिका में 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में हुई 183 मुठभेड़ों की भी जांच की मांग की गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 April 2023 Updates On Amar Ujala
दिल्ली विधानसभा - फोटो : वीडियो ग्रैब

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज
विधानसभा का सोमवार से शुरू हो रहा एक दिवसीय सत्र हंगामेदार होने के आसार है। पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर रहेंगे। इस विशेष सत्र में मुख्यमंत्री केजरीवाल अपनी बात रखेंगे। साथ ही आप के विधायक भी सीबीआई नोटिस मामले में अपनी बात रखेंगे। इसके अलावा दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी बिजली पर मिल रही सब्सिडी को लेकर चर्चा कर सकती हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 April 2023 Updates On Amar Ujala
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर समेत देश भर में अग्रिम पंजीकरण आज से शुरू
इस बार एक जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर की 20 बैंक शाखाओं में आज से ऑफलाइन अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वहीं, देशभर में ऐसी 542 बैंक शाखाओं में यह प्रक्रिया शुरू होगी। इस साल पहली बार 62 दिन की अमरनाथ यात्रा के दौरान पवित्र गुफा में सुबह और शाम के समय होने वाली आरती का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 April 2023 Updates On Amar Ujala
केआईए के सदस्य - फोटो : सोशल मीडिया

मणिपुर में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़
म्यांमार की सीमा से लगे मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और कुकी इंडिपेंडेंट आर्मी (केआईए) के संदिग्ध उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेंगलेप सब-डिवीजन के सोंगफू गांव के पास हुई गोलीबारी में कोलचुंग का रहने वाला एक नागरिक घायल हो गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed