फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GT vs RR Highlights: राजस्थान ने पहली बार गुजरात को IPL में हराया, पिछले साल फाइनल में मिली हार का लिया बदला

Mon, 17 Apr 2023 12:44 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Mon, 17 Apr 2023 12:44 AM IST
सार

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 19.2 ओवर में सात विकेट पर 179 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
GT vs RR Highlights IPL 2023 Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Today IPL Match Scorecard Updates in Hindi
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के 16वें सीजन के 23वें मुकाबले में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान ने पहली बार गुजरात को हराने में सफलता हासिल की। गुजरात टाइटंस की पिछले साल आईपीएल में एंट्री हुई थी। दोनों टीमों के बीच 2022 में तीन मैच खेले गए थे। इसमें एक फाइनल भी शामिल है। गुजरात ने सभी मुकाबलों में जीत हासिल की थी। राजस्थान ने फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया।
GT vs RR Highlights IPL 2023 Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Today IPL Match Scorecard Updates in Hindi
शिमरॉन हेटमायर - फोटो : IPL/BCCI
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 19.2 ओवर में सात विकेट पर 179 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
GT vs RR Highlights IPL 2023 Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Today IPL Match Scorecard Updates in Hindi
संजू सैमसन - फोटो : IPL/BCCI
हेटमायर और सैमसन ने किया कमाल
राजस्थान के लिए कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंद की पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए। शिमरॉन हेटमायर ने 26 गेंद पर नाबाद 56 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और पांच छक्के लगाए। देवदत्त पडिक्कल ने 25 गेंद पर 26 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
GT vs RR Highlights IPL 2023 Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Today IPL Match Scorecard Updates in Hindi
जीत के बाद शिमरॉन हेटमायर - फोटो : IPL/BCCI
हेटमायर को मिला जुरेल और अश्विन का साथ
ध्रुव जुरेल ने 10 गेंद पर 18 और रविचंद्रन अश्विन ने तीन गेंद पर 10 रन बनाकर राजस्थान को जीत के करीब पहुंचा दिया। राजस्थान को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 36 रन बनाने थे। हेटमायर, जुरेल और अश्विन ने मिलकर टीम को जीत दिला दी। गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद शमी ने तीन और राशिद खान ने दो विकेट लिए। हार्दिक पांड्या और नूर अहमद को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
GT vs RR Highlights IPL 2023 Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Today IPL Match Scorecard Updates in Hindi
डेविड मिलर - फोटो : IPL/BCCI
बड़ी पारी नहीं खेल पाए गुजरात के बल्लेबाज
गुजरात के लिए डेविड मिलर ने 46 और शुभमन गिल ने 45 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 28, अभिनव मनोहर ने 27 और साई सुदर्शन ने 20 रन का योगदान दिया। इन पांच बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन किसी ने बड़ी पारी नहीं खेली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed