फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Special session of Delhi Assembly today

Delhi : दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज, केजरीवाल कहेंगे अपने 'मन की बात', एलजी ने उठाए सवाल

Mon, 17 Apr 2023 04:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 Apr 2023 04:08 AM IST
सार

इस विशेष सत्र में मुख्यमंत्री केजरीवाल अपनी बात रखेंगे। साथ ही आप के विधायक भी सीबीआई नोटिस मामले में अपनी बात रखेंगे। इसके अलावा दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी बिजली पर मिल रही सब्सिडी को लेकर चर्चा कर सकती हैं।

विज्ञापन
Delhi : Special session of Delhi Assembly today
दिल्ली विधानसभा

विस्तार

विधानसभा का सोमवार से शुरू हो रहा एक दिवसीय सत्र हंगामेदार होने के आसार है। पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर रहेंगे। इस संबंध में दोनों पक्षों ने रणनीति तैयार कर ली है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ शराब घोटाले को लेकर निशाना साधने की संभावना है। विधानसभा में आप सरकार केंद्र को कठघरे में खड़े करने की कोशिश करेगी, वहीं भाजपा भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन


दरअसल, सीबीआई ने शराब घाेटाले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी करने के बाद दिल्ली सरकार ने विधानसभा का सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। लिहाजा आम आदमी पार्टी के विधायकों से लेकर मुख्यमंत्री तक शराब घोटाले में केंद्र सरकार की ओर से जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाने की संभावना है।
विज्ञापन


विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायकों के शराब घोटाले में जांच एजेंसियों की भूमिका व उनके कामकाज पर बात रखने की उम्मीद है। इसके अलावा उनके जांच एजेंसियों पर आप नेताओं को फंसाने का आरोप लगाने के भी कयास लगाए जा रहे है, क्योंकि कई दिनों से आप नेता संवाददाता सम्मेलन में इस तरह के आरोप लगा रहे है। वहीं मुख्यमंत्री का भाषण सीबीआई पूछताछ पर केंद्रित रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिवसीय सत्र पर एलजी ने उठाए सवाल
विधानसभा के एक दिवसीय सत्र पर एलजी ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इसे सरकार की गंभीर चूक बताते हुए कहा कि दिल्ली कैबिनेट ने बगैर किसी विधायी कार्य के एक दिवसीय सत्र बुलाने की सिफारिश कैसे की? नियमों और अधिनियम के तहत 29 मार्च को सत्र के समापन के बगैर नया सत्र कैसे बुलाया जा सकता है।  दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा के चौथे सत्र के दूसरे भाग को बुलाने का प्रस्ताव दिया, जबकि कैबिनेट ने दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय सत्र बुलाने की सिफारिश की है। सत्र के समापन के बगैर नया सत्र नहीं बुलाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed