फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: अनंतनाग में सेना और आतंकियों में मुठभेड़ जारी, एक जवान की मौत; बांग्लादेश से आज भिड़ेगा भारत

Fri, 15 Sep 2023 07:40 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 15 Sep 2023 07:40 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 September 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के गडूल के जंगलों में लगातार तीसरे दिन भी आतंकियों को मार गिराने के लिए अभियान जारी है। इसी बीच मुठभेड़ में जख्मी एक और जवान की मौत हो गई है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश का नंबर वन अखबार अमर उजाला प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावियों को शुक्रवार को सम्मानित करेगा। वहीं, भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 की कक्षा बदलने की चौथी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 September 2023 Updates On Amar Ujala
अनंतनाग में मुठभेड़ - फोटो : अर्शिद मीर

आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान और जख्मी
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के गडूल के जंगलों में लगातार तीसरे दिन भी आतंकियों को मार गिराने के लिए अभियान जारी है। इसी बीच मुठभेड़ में जख्मी एक और जवान की मौत हो गई है। जबकि दो जवान घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनंतनाग में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। लश्कर के दो दहशतगर्द घिरे हुए हैं। क्वाडकॉप्टर और ड्रोन से आतंकियों पर नजर रखी जा रही है। अभियान में पैरा कमांडो ने भी मोर्चा संभाल लिया है। घना जंगल और पहाड़ी इलाका होने के कारण इस विशेष दस्ते को उतारा गया है। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 September 2023 Updates On Amar Ujala
मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सीएम सुक्खू होनहारों को नवाजेंगे। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला का मेधावी छात्र सम्मान समारोह आज
हिमाचल प्रदेश का नंबर वन अखबार अमर उजाला प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावियों को शुक्रवार को सम्मानित करेगा। मेधा का यह अलंकरण मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हाथों होगा। इस मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2023 में विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और कृषि मंत्री चंद्र कुमार होंगे। इसमें मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। हर वर्ष की भांति इस बार भी अमर उजाला होनहारों को सम्मानित करने की इस परंपरा का निर्वहन कर रहा है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावियों का यह सम्मान समारोह राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 September 2023 Updates On Amar Ujala
चौथी बार बदली गई आदित्य एल1 की कक्षा। - फोटो : सोशल मीडिया।

आदित्य-एल1 ने सफलतापूर्वक चौथी बार बदली कक्षा
भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 की कक्षा बदलने की चौथी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने शुक्रवार (15 सितंबर) को देर रात इस प्रक्रिया को अंजाम दिया। इसके लिए कुछ देर के लिए थ्रस्टर फायर किए गए। इसरो ने एक्स पर पोस्ट करके ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान मॉरीशस, बंगलूरू और पोर्ट ब्लेयर स्थित इसरो के ग्राउंड स्टेशनों से मिशन की प्रक्रिया को ट्रैक किया गया।  गौरतलब है कि अब 19 सितंबर को रात 2 बजे इसे लैग्रेंज पॉइंट L1 की कक्षा में स्थापित करने के लिए ऑर्बिट बढ़ाई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 September 2023 Updates On Amar Ujala
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलंका में बांग्लादेश के खिलाफ 13 साल बाद वनडे खेलेगा भारत
एशिया कप के आखिरी सुपर-4 मैच में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। दोनों टीमें शुक्रवार (15 सितंबर) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम एशिया कप के मौजूदा संस्करण में अपने विजय अभियान को जारी रखना चाहेगी। वह अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। रोहित शर्मा की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। वह आखिरी मैच को जीतकर घर लौटना चाहेगी। बांग्लादेश को सुपर-4 में एक भी जीत नहीं मिली है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed