फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Amar Ujala medhavi chhatra samman samaroh shimla himachal

हिमाचल: अमर उजाला का मेधावी छात्र सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने होनहारों को किया सम्मानित

Fri, 15 Sep 2023 04:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Sep 2023 04:03 PM IST
सार

प्रदेश के नंबर वन अखबार अमर उजाला ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावियों को आज सम्मानित किया है। 

विज्ञापन
Amar Ujala medhavi chhatra samman samaroh shimla himachal
सीएम सुुक्खू ने मेधावियों को किया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नंबर वन अखबार अमर उजाला ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावियों को शुक्रवार को सम्मानित किया है। टॉप 10 मेरिट सूची में स्थान पाने वाले करीब 200 होनहारों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला ने राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में सम्मानित किया। सीएम ने सभी माधावियों को पांच-पांच हजार रूपए देने की घोषणा की है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सहित कृषि मंत्री चंद्र कुमार, मेयर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

हर वर्ष की भांति इस बार भी अमर उजाला होनहारों को सम्मानित करने की इस परंपरा का निर्वहन किया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावियों का यह सम्मान समारोह राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं में टॉप 10 मेरिट सूची में स्थान पाने वाले लगभग होनहारों को सम्मानित किया गया। यह समारोह सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। इस दौरान दसवीं कक्षा के 97, बारहवीं के साइंस, वाणिज्य और कला संकाय के 100 से अधिक टॉपरों को मेडल व प्रशस्ति पत्र दिए गए हैं। राजधानी शिमला के स्कूलों के 40 टॉपरों को भी पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक अरनी विश्वविद्यालय काठगढ़, इंदौरा (कांगड़ा), सह प्रायोजक गुरु स्टडी सेंटर धर्मशाला और सनबीम इंटरनेशनल स्कूल जुब्बल शिमला हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed