फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: पूरे देश में मकर संक्रांति की धूम, प्रधानमंत्री मोदी देंगे 540 करोड़ की सौगात

Mon, 15 Jan 2024 06:44 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 15 Jan 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 December 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पूरे देश में आज मकर संक्रांति मनाई जाएगी। संक्रांति हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। गंगा स्नान और दान-पुण्य का आज खासा महत्व है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मकर संक्रांति के दिन 'पीएम जन मन योजना' के अंतर्गत 540 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करेंगे। मशहूर शायर मुनव्वर राना का निधन हो गया है। रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। राना पिछले कई दिनों से लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 December 2023 Updates On Amar Ujala
Ram Mandir - फोटो : Social Media

आज से 8 दिन 45 नियमों की कठिन परीक्षा से गुजरेंगे 11 यजमान
मकर संक्रांति पर्व से राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े अनुष्ठान, यम, नियम और संयम की भी शुरुआत हो जाएगी। आठ दिन तक सभी 11 यजमान 45 नियमों का पालन करते हुए कठिन तपस्या से गुजरेंगे। इसमें प्रायश्चित, गोदान, दशविध स्नान, प्रायश्चित क्षौर और पंचगव्यप्राशन भी किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 December 2023 Updates On Amar Ujala
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं। - फोटो : अमर उजाला

देशभर में आज मनाई जाएगी मकर संक्रांति
पूरे देश में आज मकर संक्रांति मनाई जाएगी। संक्रांति हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। गंगा स्नान और दान-पुण्य का आज खासा महत्व है। मकर संक्रांति का दिन सूर्य की पूजा के लिए विशेष होता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से 10 अश्वमेध यज्ञ और 1000 गाय दान करने के समान पुण्य फल मिलता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 December 2023 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : साेशल मीडिया

आज 540 करोड़ की किस्त जारी करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मकर संक्रांति के दिन 'पीएम जन मन योजना' के अंतर्गत 540 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करेंगे। इस पैसे से देश के सुदूर इलाकों में रह रहे आदिवासियों के लिए पक्के आवास बनाए जाएंगे। पीएम आवास योजना के लिए चयनित लोगों के आवास के निर्माण के लिए जारी की जाने वाली यह पहली किस्त है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 December 2023 Updates On Amar Ujala
मुनव्वर राना file - फोटो : एएनआई

शायर मुनव्वर राना का दिल का दौरा पड़ने से निधन
मशहूर शायर मुनव्वर राना का निधन हो गया है। रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। राना पिछले कई दिनों से लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थे। पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें किडनी व हृदय रोग से संबंधित समस्या थी। उनकी बेटी सुमैया राना ने बताया कि रात साढ़े 11 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। दिल का दौरा पड़ा था। रायबरेली में आज अंतिम संस्कार होगा। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed