फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Famous poet Munawwar Rana Passes away Know all updates about Rana

Munawwar Rana Passes Away : शायर मुनव्वर राना का दिल का दौरा पड़ने से निधन, अंतिम संस्कार आज लखनऊ में

Mon, 15 Jan 2024 02:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 15 Jan 2024 02:02 AM IST
सार

मशहूर शायर मुनव्वर राना का निधन हो गया है। रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। राना पिछले कई दिनों से लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थे।

विज्ञापन
Famous poet Munawwar Rana Passes away Know all updates about Rana
1 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर शायर मुनव्वर राना का निधन हो गया है। रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। राना पिछले कई दिनों से लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थे। मौत की खबर से रायबरेली में शोक की लहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शायर के परिवार में उनकी पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है। राना के बेटे तबरेज ने बताया कि बीमारी के कारण वह 14 से 15 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें पहले लखनऊ के मेदांता और फिर एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने रविवार रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली।


पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें किडनी व हृदय रोग से संबंधित समस्या थी। उनकी बेटी सुमैया राना ने बताया कि रात साढ़े 11 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। दिल का दौरा पड़ा था। रायबरेली में आज अंतिम संस्कार होगा। 

पिछले दो साल से किडनी खराब होने के कारण राना डायलिसिस पर थे। वह फेफड़ों की गंभीर बीमारी से भी परेशान थे। 9 जनवरी को हालत खराब होने पर पीजीआई में एडमिट कराया गया था। इससे पहले वह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। 



मगर रविवार देर रात उनका लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। यह खबर पता चलते ही उनके पैतृक आवास किला बाजार में लोगों का जमावड़ा लग गया। हालांकि परिवार वाले वहां नहीं हैं। निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

राना परिवार के करीबी हैदर बताते हैं कि मुनव्वर राना ने जिंदगी का ज्यादातर वक्त कोलकाता में गुजारा। लगभग दो दशक से लखनऊ में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। रायबरेली कभी कभी आते थे, लेकिन बीमारी की वजह से दो साल से नहीं आए। मुनव्वर के बच्चे जरूर पुश्तैनी घर किला बाजार आते रहे है।

अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राना के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि दी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed