{"_id":"65a3c1c583bd4faf77007749","slug":"pm-modi-fed-fodder-to-cows-on-makar-sankranti-2024-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Modi: मकर संक्रांति पर पीएम मोदी ने गायों को चारा खिलाया; पोंगल समारोह में अपनी शॉल बच्ची को उपहार में दी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: मकर संक्रांति पर पीएम मोदी ने गायों को चारा खिलाया; पोंगल समारोह में अपनी शॉल बच्ची को उपहार में दी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sun, 14 Jan 2024 04:43 PM IST
सार
मकर संक्रांति के अवसर पर पीएम मोदी ने आवास पर गायों को गुड और चारा खिलाया। यह पहला मौका नहीं कि जब पीएम मोदी का गौ प्रेम सबके सामने आया हो। पौष मास में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन के आवास पर आयोजित पोंगल उत्सव में पीएम मोदी ने शिरकत की। इस दौरान कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली एक बच्ची को पीएम मोदी ने अपना ही शॉल उपहार में दे दिया।
विज्ञापन
1 of 5
गाय को चारा खिलाते हुए पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मकर संक्रांति के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर गायों को चारा खिलाया। जिसको लेकर सोशल मीडिया में तमाम प्रतिक्रिया सामने आई हैं। गायों के बीच घास खिलाते हुए पीएम मोदी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
2 of 5
गाय को चारा खिलाते पीएम मोदी
- फोटो : ANI
यह पहला मौका नहीं कि जब पीएम मोदी का गौ प्रेम सबके सामने आया हो। इससे पहले पिछले साल वारंगल शहर में भद्रकाली मंदिर में गौ सेवा करते हुए पीएम मोदी को देखा गया था।
3 of 5
गाय को घास खिलाते पीएम मोदी
- फोटो : ANI
पौष मास में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शनि देव से मिलने उनके पिता सूर्य देव आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पीएम मोदी ने गाय को खिलाया चारा
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि पीएम मोदी गुड और घास को बड़े प्रेम से गाय को खिला रहे हैं। इस दौरान गायों का झुंड पीएम मोदी के आस-पास दिखाई दे रहा हैं। कभी साथ बैठक तो कभी घास में घास लेकर पीएम मोदी गायों को चारा दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पीएम मोदी ने बच्ची को दिया अपना शॉल
- फोटो : ANI
पोंगल समारोह में पीएम मोदी ने उपहार में दिया शॉल
केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन के आवास पर आयोजित पोंगल उत्सव में पीएम मोदी ने शिरकत की। इस दौरान कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली एक बच्ची को पीएम मोदी ने अपना ही शॉल उपहार में दे दिया। कार्यक्रम में एक युवा गायक ने प्रस्तुति दी। जिसके बाद गायिका ने पीएम मोदी के पैर छुए, जिसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें अपना शॉल ही इनाम के तौर पर दे दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कि देश में कल लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। कुछ लोग आज मकर संक्रांति मान रहे हैं और कई लोग कल मनाएंगे। मैं देशवासियों को इन त्योहारों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें अपने परिजनों के साथ पोंगल मनाने का मन कर रहा है। उन्होंने कहा, आप सभी को पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं! इस पवित्र अवसर पर मैं कामना करता हूं कि आपके जीवन में सुख, समृद्धि और संतुष्टि आए। आज, मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अपने परिजनों के साथ पोंगल मना रहा हूं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।