फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti LIVE: देशभर में संक्रांति की धूम, काशी से लेकर गंगासागर तक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 15 Jan 2024 07:39 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 15 Jan 2024 07:39 AM IST
खास बातें

आज मकर संक्रांति है। पूरे देश में धूमधाम से संक्रांति मनाई जाएगी। आज गंगा स्नान और दान-पुण्य का खासा महत्व है। स्नान के बाद काला तिल, गुड़, लाल चंदन, लाल फूल, अक्षत मिश्रित जल से सूर्य को नमस्कार कर जल अर्पित करना बेहतर होता है। 

विज्ञापन
Makar Sankranti 2024 will be celebrated today across the country News update in hindi
मकर संक्रांति पर भक्तों ने गंगा जी में लगाई डुबकी। - फोटो : Social Media

लाइव अपडेट

07:39 AM, 15-Jan-2024
शुभ होता है इन चीजों का दान   
मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान के बाद जूते, अन्न, तिल, गुड़, गरम वस्त्र, कंबल दान करने से शनि और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन सबसे पहले गंगा या फिर किसी पवित्र नदी में स्नान करें। यदि आप गंगा स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो घर पर ही नहाने के पानी में तिल और गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद दान करें। इससे ग्रह-दोष दूर होते हैं।
07:23 AM, 15-Jan-2024
मकर संक्रांति के अवसर पर भक्त हरिद्वार पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में भक्तों ने हर की पौड़ी पर गंगा जी में डुबकी लगाई। वहीं, भक्त बड़ी संख्या में वाराणसी के गंगा घाट भी पहुंचे, जहां उन्होंने हर-हर गंगे का जयकारा लगाकर स्नान किया।  
 
 

 

विज्ञापन
07:21 AM, 15-Jan-2024
पश्चिम बंगाल के गंगासागर में भक्तों ने मकर संक्रांति के अवसर डुबकी लगाई और हर-हर गंगे का जयकारा लगाया। 
 
07:18 AM, 15-Jan-2024
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी चढ़ाई। 
 
06:45 AM, 15-Jan-2024
मकर संक्रांति पर स्नान और दान का महत्व
मकर संक्रांति के अवसर पर किसी पवित्र नदी में स्नान और दान करने की परंपरा है। इस दिन गंगा नदी में स्नान के बाद दान करने से साधक के लोक और परलोक दोनों सुधर जाते हैं। साथ ही पिछले जन्म के बुरे कर्मों से निजात मिलती है और जीवन सुखमय होता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से 10 अश्वमेध यज्ञ और 1000 गाय दान करने के समान पुण्य फल मिलता है। 
05:44 AM, 15-Jan-2024
सीएम योगी ने दी बधाई
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति की बधाई दी है। एक संदेश में सीएम योगी ने कहा कि आज मकर संक्रांति का शुभ अवसर है। मैं सभी भक्तों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देता हूं... यह देश भर में विभिन्न रूपों और नामों से मनाया जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:36 AM, 15-Jan-2024
संक्राति को लेकर इस बार असमंजस था कि यह पर्व 14 को मनाया जाएगा या फिर 15 को। ज्योतिषविदों और पंचांग के अनुसार, 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव प्रातः 02 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 
05:35 AM, 15-Jan-2024

संक्राति को लेकर इस बार असमंजस था कि यह पर्व 14 को मनाया जाएगा या फिर 15 को। ज्योतिषविदों और पंचांग के अनुसार, 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव प्रातः 02 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 

05:30 AM, 15-Jan-2024

Makar Sankranti LIVE: देशभर में संक्रांति की धूम, काशी से लेकर गंगासागर तक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

पूरे देश में आज मकर संक्रांति मनाई जाएगी। संक्रांति हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। गंगा स्नान और दान-पुण्य का आज खासा महत्व है। मकर संक्रांति का दिन सूर्य की पूजा के लिए विशेष होता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से 10 अश्वमेध यज्ञ और 1000 गाय दान करने के समान पुण्य फल मिलता है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed