फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: आज 2.30 बजे लॉन्च होगा चंद्रयान-3, फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी

Fri, 14 Jul 2023 07:44 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 14 Jul 2023 07:44 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 july 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

चंद्रयान-3 दोपहर ढाई बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। 23-24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने भारत की जनता के तरफ से राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर फिर सवाल उठाया है कि यह संस्था दुनिया के लिए बोलने का दावा कैसे कर सकती है, जब सबसे अधिक आबादी वाला देश और सबसे बड़ा लोकतंत्र इसका स्थायी सदस्य नहीं है? उन्होंने कहा, भारत को अपना उचित स्थान फिर से हासिल करने की जरूरत है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 july 2023 Updates On Amar Ujala
चंद्रयान-3। - फोटो : Twitter

Chandrayaan 3 Launch Live: आज लॉन्च होगा चंद्रयान-3
चंद्रयान-3 दोपहर ढाई बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। 23-24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 july 2023 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों। - फोटो : ANI

पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान,
प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने भारत की जनता के तरफ से राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद किया। पीएम मोदी गुरुवार को दो दिवसीय यात्रा के लिए फ्रांस पहुंचे थे। पीएम मोदी आज बैस्टिल दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 july 2023 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी ने UN पर उठाए सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर फिर सवाल उठाया है कि यह संस्था दुनिया के लिए बोलने का दावा कैसे कर सकती है, जब सबसे अधिक आबादी वाला देश और सबसे बड़ा लोकतंत्र इसका स्थायी सदस्य नहीं है? उन्होंने कहा, भारत को अपना उचित स्थान फिर से हासिल करने की जरूरत है, क्योंकि मुद्दा सिर्फ संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता का नहीं है। वैश्विक दक्षिण के अधिकारों को लंबे समय से नकारा गया। इससे इन देशों के लोगों के मन में गुस्सा है। भारत वैश्विक दक्षिण और पश्चिमी दुनिया के बीच सेतु की भूमिका में है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 july 2023 Updates On Amar Ujala
manish sisodia, मनीष सिसोदिया - फोटो : फाइल फोटो

धनशोधन मामले में सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ दिल्ली हाईकोर्ट के अलग-अलग आदेशों को चुनौती देने वाली उनकी याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। हाईकोर्ट ने सिसोदिया को इन मामलों में जमानत देने से इन्कार कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed