{"_id":"64b08faefe5e6362e6018993","slug":"supreme-court-hearing-on-manish-sisodia-bail-plea-in-money-laundering-case-delhi-excise-scam-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Supreme Court: धनशोधन मामले में सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई आज, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को दी है चुनौती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Supreme Court: धनशोधन मामले में सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई आज, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को दी है चुनौती
Fri, 14 Jul 2023 05:28 AM IST
गुलाम अहमद
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 14 Jul 2023 05:28 AM IST
सार
सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने 10 जुलाई को मनीष सिसोदिया की अपील सुनने पर सहमति जताई थी। सिसोदिया के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट को बताया था कि आप नेता की पत्नी गंभीर रूप से बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने सिसोदिया की अपील पर सुनवाई का आग्रह किया था।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ दिल्ली हाईकोर्ट के अलग-अलग आदेशों को चुनौती देने वाली उनकी याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। हाईकोर्ट ने सिसोदिया को इन मामलों में जमानत देने से इन्कार कर दिया था।
सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने 10 जुलाई को सिसोदिया की अपील सुनने पर सहमति जताई थी। सिसोदिया के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट को बताया था कि आप नेता की पत्नी गंभीर रूप से बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने सिसोदिया की अपील पर सुनवाई का आग्रह किया था। सिसेादिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। उसके बाद ईडी ने मामले में जांच शुरू की और 9 मार्च को सिसोदिया को गिरफ्तार किया। तब से सिसोदिया तिहाड़ में हैं।
CBI के पूरक आरोप पत्र में मनीष सिसोदिया का भी नाम
बता दें, सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में गुरुवार को पांच आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया। अधिकारियों ने बताया कि दायर पूरक आरोप पत्र में पांच आरोपियों में से एक पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं। उन्होंने कहा कि यह मामले में दूसरा पूरक आरोप पत्र है। दिल्ली की विशेष अदालत में दायर पूरक आरोप पत्र में सीबीआई द्वारा नामित पांच लोगों में चैरियट प्रोडक्शंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजेश जोशी और उनके कर्मचारी दामोदर प्रसाद शर्मा और प्रिंस कुमार के नाम शामिल हैं। साथ ही सीबीआई ने आरोप पत्र में अरविंद कुमार सिंह और आम आदमी पार्टी (आप) के चनप्रीत सिंह को भी नामित किया है।