Chandrayaan 3 Live: सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-3, 23 अगस्त को इस समय चंद्रमा पर कर सकता है लैंडिंग
ISRO Chandrayaan 3 Launch Date and Time Live : भारत के तीसरे चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' (Chandrayaan-3) को लॉन्च कर दिया गया है। चंद्रयान-3 ने दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरा। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया है। 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ यह मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। 'चंद्रयान-3' को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया है। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। मून मिशन से जुड़ी पल-पल की अपडेट पढ़ें यहां...
लाइव अपडेट
Chandrayaan 3: वहीं, इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान 3 एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है...लैंडिंग बहुत महत्वपूर्ण है। जब तक आप नहीं उतरते, आप नमूने नहीं ले सकते, आप इंसानों को नहीं उतार सकते, आप चंद्रमा के आधार नहीं बना सकते इसलिए आगे की खोज के लिए लैंडिंग एक महत्वपूर्ण कदम है।
Chandrayaan 3: वहीं, चंद्रयान-3 मिशन पर पूर्व इसरो वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने भी इसरो की टीम को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने आशा जताई कि हमारे सामने एक बहुत ही सफल मिशन होगा।
#WATCH मैं इसरो टीम को बधाई देता हूं..आशा करते हैं कि हमारे सामने एक बहुत ही सफल मिशन होगा: चंद्रयान-3 मिशन पर पूर्व इसरो वैज्ञानिक नंबी नारायणन, केरल pic.twitter.com/wLQ7AynE8c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2023
Chandrayaan 3: आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में पहुंचे स्कूली बच्चों ने चंद्रयान 3 की कक्षा में सफल लॉन्चिंग के बाद अपनी खुशी व्यक्त की। एक छात्र ने इस मौके पर कहा कि मुझे बहुत गर्व है कि हमारे वैज्ञानिक और देश इतना अच्छा कर रहे हैं। यह जीवन में एक बार होने वाला अनुभव था और मुझे ऐसा दोबारा कभी देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, एक अन्य छात्र ने कहा कि मुझे अपने देश पर बहुत गर्व है। मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं।
#WATCH | School children who had arrived at the Satish Dhawan Space Centre in Sriharikota, Andhra Pradesh express their delight following the successful launch of #Chandrayaan3 into orbit.
— ANI (@ANI) July 14, 2023
"I feel very proud that our scientists & country are doing so good. It was a… pic.twitter.com/IkJpKlW6mg
#WATCH मोदी सराकर के 9 साल के कार्यकाल में अब हम केवल रॉकेट लॉन्च करने तक ही सीमित नहीं हैं...दुनिया अब नेतृत्व करने के लिए हमारी ओर देख रही है, पहले दुनिया हमें इस तरह नहीं देखती थी: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, आंध्र प्रदेश pic.twitter.com/A1vWlvHuhR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2023
Chandrayaan 3: इस बीच,ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने प्रेस वार्ता करके इस मिशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ सामान्य रहा तो चंद्रयान-3 के 23 अगस्त को शाम लगभग 5.47 बजे चंद्रमा पर उतरने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हमने पहले साल में देखा कि पहले क्या गलती की थी और उसके बाद दूसरे साल में क्या सुधार किया जाए कि ये बेहतर हो। फिर हमने देखा कि और क्या गलती हुई थी क्योंकि कुछ समस्याएं छिपी होती है जो हमने समीक्षा और टेस्ट द्वारा पता लगाया। तीसरे साल हमने सभी टेस्टिंग की और अंतिम साल में हमने अंतिम संयोजन और तैयारी की। मैं इस कार्य के लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं।
#WATCH | If everything goes normal then landing on the moon is expected on August 23rd at around 5.47pm IST, says ISRO chief S Somanath on #Chandrayaan3 pic.twitter.com/rcIk5HxZ8D
— ANI (@ANI) July 14, 2023
Chandrayaan 3 launch: जितेंद्र सिंह ने इसरो और पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
#WATCH | Sriharikota: "It is indeed a moment of glory for India and destiny for all of us here at Sriharikota who were part of a history in the making. Thank you team ISRO for making India proud & thank you PM Modi for making this possible by unlocking the gates of Sriharikota… pic.twitter.com/uMjvvb1yTw
— ANI (@ANI) July 14, 2023
Chandrayaan 3 launch: मनसुख मंडाविया ने दी बधाई
Chandrayaan 3 launch: पीएम मोदी बोले- चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा
Chandrayaan-3 scripts a new chapter in India's space odyssey. It soars high, elevating the dreams and ambitions of every Indian. This momentous achievement is a testament to our scientists' relentless dedication. I salute their spirit and ingenuity! https://t.co/gko6fnOUaK
— Narendra Modi (@narendramodi) July 14, 2023