हिमाचल व उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन शीत लहर व कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का अंतिम संस्कार शनिवार को मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। साथ ही इस महीने के अंतिम सप्ताह में शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। विस्तार को अंजाम देने की विमर्श की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: फिर शुरू होगा सर्दी का सितम, शरद यादव का पैतृक गांव में आज अंतिम संस्कार
ठंड का कहर झेलने के लिए हो जाएं तैयार
हिमाचल व उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन शीत लहर व कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
बजट सत्र से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार संभव
इस महीने के अंतिम सप्ताह में शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। विस्तार को अंजाम देने की विमर्श की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गृह मंत्री अमित शाह की कुछ सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात के बाद 8 जनवरी की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में मैराथन बैठक हुई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
शरद यादव का पैतृक गांव में आज होगा अंतिम संस्कार
जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का अंतिम संस्कार शनिवार को मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। पुश्तैनी मकान से कुछ ही दूरी पर स्थित परिवार के ही खलिहान में उनके अंतिम संस्कार के लिए तैयारी की जा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
धर्मशाला में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई तीव्रता
हिमाचल प्रदेश में आज सवेरे भूकंप आया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार धर्मशाला में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 दर्ज की गई। भूकंप सवेरे 5.17 बजे धर्मशाला के 22 किलोमीटर पूर्व में आया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...