फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: जी20 शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन आज, राजघाट जाएंगे विदेशी मेहमान, एशिया कप में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

Sun, 10 Sep 2023 07:47 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 10 Sep 2023 07:47 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 September 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जी-20 सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली आए विदेशी राष्ट्राध्यक्ष व अन्य रविवार सुबह राजघाट राष्ट्रपति महात्मा गांधी की समाधि पर जाएंगे। वरिष्ठ पुलिस सूत्रों का कहना है कि पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष जाएंगे। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक रविवार सुबह पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने रीति-रिवाज के साथ भगवान स्वामी नारायण के दर्शन किए। इसके अलावा, भारतीय टीम एशिया कप के सुपर-4 राउंड में रविवार (10 सितंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी। दोनों टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 September 2023 Updates On Amar Ujala
जी20 - फोटो : Social Media

जी20 समिट का दूसरा दिन आज
जी-20 सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली आए विदेशी राष्ट्राध्यक्ष व अन्य रविवार सुबह राजघाट राष्ट्रपति महात्मा गांधी की समाधि पर जाएंगे। वरिष्ठ पुलिस सूत्रों का कहना है कि पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष जाएंगे। इसके बाद महिला मेहमानों को भेजा जाएगा। मेहमान सुबह साढ़े आठ बजे तक राजघाट के लिए जाना शुरू कर देंगे। राजघाट से विदेशी मेहमान सीधे प्रगति मैदान जाएंगे। यहां पर फिर बैठकों का दौर शुरू होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति दोपहर 12:30 बजे दिल्ली से चले जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 September 2023 Updates On Amar Ujala
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक - फोटो : फेसबुक/ऋषि सुनक

पत्नी अक्षता संग अक्षरधाम मंदिर पहुंचे ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक रविवार सुबह पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने रीति-रिवाज के साथ भगवान स्वामी नारायण के दर्शन किए। पीएम सुनक बारिश के बीच ही पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे थे। जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री सुनक ने कहा था कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 September 2023 Updates On Amar Ujala
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

राहुल ने बढ़ाई परेशानी, पाकिस्तान के खिलाफ कौन होगा बाहर
भारतीय टीम एशिया कप के सुपर-4 राउंड में रविवार (10 सितंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी। दोनों टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस मैच में टीम इंडिया को उतरने से पहले अपनी प्लेइंग-11 को लेकर काफी माथापच्ची करनी होगी। मध्यक्रम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल चोट के बाद वापस आ गए हैं और वह पूरी तरह फिट हैं। दूसरी ओर, नेपाल के खिलाफ नहीं खेलने वाले जसप्रीत बुमराह भी मुकाबले के लिए तैयार हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 September 2023 Updates On Amar Ujala
एन. चंद्रबाबू नायडू। - फोटो : ANI

चंद्रबाबू नायडू को विजयवाड़ा की कोर्ट में पेश किया गया
भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को विजयवाड़ा की एक कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नायडू को बीते दिन सीआईडी ने कौशल विकास घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी शनिवार सुबह नंद्याल से सीआरपीसी की धारा 50(1)(2) के तहत की गई। कौशल विकास घोटाला 350 करोड़ रुपये का है और इस मामले में चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ साल 2021 में एफआईआर दर्ज की गई थी। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed