Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G20 Summit 2023 UK PM Rishi Sunak His Wife Akshata Murty Visit Akshardham Temple News in Hindi

Rishi Sunak: बारिश के बीच पत्नी के साथ ऋषि सुनक ने की अक्षरधाम मंदिर में पूजा, यहां से सीधे राजघाट पहुंचे

Sun, 10 Sep 2023 07:26 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 10 Sep 2023 07:26 AM IST
सार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दिल्ली में हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार (8 सितंबर) को यहां पहुंचे थे। 

विज्ञापन
G20 Summit 2023 UK PM Rishi Sunak His Wife Akshata Murty Visit Akshardham Temple News in Hindi
Rishi Sunak - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक रविवार सुबह पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने रीति-रिवाज के साथ भगवान स्वामी नारायण के दर्शन किए। पीएम सुनक बारिश के बीच ही पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे थे। जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री सुनक ने कहा था कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। 

विज्ञापन


UK के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक द्वारा अक्षरधाम मंदिर में पूजा करने पर मंदिर निदेशक ज्योतिंद्र दवे ने कहा कि उनकी पूजा बहुत देर तक रही और जो उनके साथ रहे वे कह रहे थे कि हमारे पास समय कम हैं लेकिन हम उनको कैसे रोक सकते थे? उन्होंने श्रद्धा के साथ पूजा की। हमने उनको अक्षरधाम मंदिर दिखाया और उनको एक मॉडल भी दिया जिससे उनको मंदिर की याद रहे। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं जिनको हमने उपहार भी दिए। वे एक दम श्रद्धावान इंसान हैं।
विज्ञापन


UK के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक द्वारा कहे गए 'आई एम ए प्राउड हिंदू (मुझे हिंदू होने पर गर्व है)' के सवाल पर अक्षरधाम मंदिर के निदेशक ज्योतिंद्र दवे ने कहा कि यह एक दम सच बात है। हमने जो आज देखा वह एक दम पूर्ण रूप से सच बात है। उनकी आंखों, क्रियाओं में जो प्रेम, भक्ति थी वह सच में एक भक्त की थी। एक राजकीय नेता की नहीं थी। एक प्रधानमंत्री की नहीं थी
विज्ञापन
विज्ञापन




राम कथा में भी गए थे ऋषि सुनक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक हाल ही में इंग्लैंड में आयोजित मोरारी बापू की कथा में पहुंचे थे। यहां उन्होंने रामायण जी की आरती की थी। कथा को संबोधित करने की शुरुआत ब्रिटिश पीएम ने जय श्री राम के जयकारे के साथ की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हिंदू धर्म उनके जीवन के हर पहलू में उनका मार्गदर्शन करता है और उन्हें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में सर्वश्रेष्ठ करने का साहस देता है। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा था कि मैं यहां एक हिंदू के रूप में आया हूं। मेरे लिए धर्म बहुत व्यक्तिगत मामला है। प्रधानमंत्री बनना एक बहुत बड़ा सम्मान है, लेकिन यह आसान काम नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें कई कठिन फैसले लेने होते हैं, कठिन विकल्प होते हैं और मेरा धर्म मुझे अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ काम करने की साहस और शक्ति देता है। 

सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंदिर के अंदर और इसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाके में पहले ही अवरोधक लगा दिए गए हैं, और जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात किए जा रहे हैं। 

एफटीए पर हुई थी पीएम मोदी संग वार्ता
बता दें कि इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर सुनक से मुलाकात की और व्यापार संबंधों को प्रगाढ़ करने तथा निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट
पीएम ऋषि सुनक के साथ मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर पीएम सुनक के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की और लिखा, दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर पीएम ऋषि सुनक से मिलकर बहुत अच्छा लगा. हमने व्यापार संबंधों को गहरा करने और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। भारत और ब्रिटेन एक समृद्ध और टिकाऊ प्लानेट के लिए काम करते रहेंगे। 

वैश्विक मुद्दों पर सभी देशों को साथ आने की जरूरत
 वहीं, जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि वैश्विक मुद्दों को हल करने के लिए सभी देशों को मिलकर काम करने की जरूरत है। ‘मैं जी-20 में क्यों हूं’ वाले शीर्षक के एक वीडियो में सुनक ने यह बात कही। उन्होंने कहा, साफ-साफ कहें, तो वैश्विक मुद्दे मायने रखते हैं और हम अकेले कुछ नहीं कर सकते। हमने कोविड के समय यह देखा है। इसलिए सही यही है कि हम जलवायु परिवर्तन और पुतिन के अवैध युद्ध से लड़ने के लिए एक साथ आएं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने आगे कहा, जी-20 और अन्य शिखर सम्मेलन अन्य देशों के नेताओं के साथ आमने-सामने बात करने और उन मुद्दों को संबोधित करने का अनूठा अवसर प्रदान करते हैं। जो निर्णय हम वहां लेंगे, वह रोजगार, विकास और सुरक्षा देंगे। 


शुक्रवार को भारत आए थे सुनक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दिल्ली में हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार (8 सितंबर) को यहां पहुंचे थे। शिखर सम्मेलन के पहले सत्र के बाद दोनों नेताओं ने यह बैठक की। इससे पहले सुनक ने कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर नमस्कार की मुद्रा में मोदी का अभिवादन किया।

बता दें कि भारत और ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, जिसके लिए बातचीत 2022 में शुरू हुई थी। ब्रिटेन- भारत मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए 12वें दौर की बातचीत इस साल आठ से 31 अगस्त तक हुई। इस साल अगस्त में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और यूके के व्यापार राज्य सचिव केमी बडेनोच ने एफटीए का जायजा लिया और वार्ता को आगे बढ़ाने के तरीकों पर सहमति व्यक्त की। 13वें दौर की वार्ता सितंबर में होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed