फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs IND Dream11 Prediction Asia Cup 2023 Pakistan vs India Playing XI Captain Vice-Captain and Players

PAK vs IND Playing 11: श्रेयस अय्यर फिट नहीं, केएल राहुल की टीम में वापसी; मोहम्मद शमी प्लेइंग-11 से बाहर

Sun, 10 Sep 2023 03:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: रोहित राज Updated Sun, 10 Sep 2023 03:01 PM IST
सार

Pakistan vs India Asia Cup 2023 Playing 11: राहुल लंबे समय से चोट के कारण टीम से दूर रहे। यहां तक कि एशिया कप में टीम के शुरुआती दो मैचों में भी नहीं खेल पाए। अब वह पूरी तरह फिट हैं। उन्होंने कोलंबो में इंडोर स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया था। कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को उनके ऊपर काफी भरोसा है।

विज्ञापन
PAK vs IND Dream11 Prediction Asia Cup 2023 Pakistan vs India Playing XI Captain Vice-Captain and Players
श्रेयस अय्यर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम एशिया कप के सुपर-4 राउंड में रविवार (10 सितंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ उतरी है। दोनों टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने हैं। इस मैच में टीम इंडिया को उतरने से पहले अपनी प्लेइंग-11 को लेकर काफी माथापच्ची करनी पड़ी। मध्यक्रम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल चोट के बाद वापस आ गए हैं और वह पूरी तरह फिट हैं। दूसरी ओर, नेपाल के खिलाफ नहीं खेलने वाले जसप्रीत बुमराह भी मुकाबले के लिए चुने गए।
विज्ञापन


हालांकि, टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर है कि एशिया कप के महत्वपूर्ण पड़ाव पर श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए। वह पीठ में समस्या के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। अय्यर ने पाकिस्तान के खिलाफ दो सितंबर को लंबे समय के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। उन्होंने नौ गेंद पर 14 रन बनाए थे। नेपाल के खिलाफ उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला और इस मैच से पहले वह चोटिल हो गए। रोहित शर्मा ने टॉस के समय अय्यर की चोट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन

PAK vs IND Dream11 Prediction Asia Cup 2023 Pakistan vs India Playing XI Captain Vice-Captain and Players
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए थे राहुल
राहुल की बात करें तो वह लंबे समय के बाद प्लेइंग-11 में वापस लौटे हैं। वह एशिया कप में टीम के शुरुआती दो मैचों में भी नहीं खेल पाए। अब वह पूरी तरह फिट हैं। उन्होंने कोलंबो में इंडोर स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया था। कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को उनके ऊपर काफी भरोसा है। अब सबकी नजर राहुल के प्रदर्शन पर है।

ईशान को नहीं जाना पड़ा बाहर
माना जा रहा था कि अगर राहुल की वापसी होती है तो ईशान किशन को मैच से बाहर जाना पड़ सकता है। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। अय्यर के चोटिल होने पर राहुल को टीम में रखा गया है। राहुल की जगह पाकिस्तान के खिलाफ पहले और नेपाल के खिलाफ दूसरे मैच में ईशान किशन खेले थे। ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने टीम इंडिया को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। नेपाल के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।

PAK vs IND Dream11 Prediction Asia Cup 2023 Pakistan vs India Playing XI Captain Vice-Captain and Players
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद शमी हुए बाहर
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टीम के साथ जुड़ गए हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम की गेंदबाजी भी मजबूत हो गई है। ग्रुप मैच में बुमराह टीम में शामिल थे, लेकिन बारिश के कारण टीम की गेंदबाजी नहीं आई। फिर नेपाल के खिलाफ उन्हें व्यक्तिगत कारणों से स्वदेश लौटना पड़ा। नेपाल के खिलाफ मैच में उनकी जगह मोहम्मद शमी को मौका मिला था। वह बुमराह की वापसी के बाद टीम से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

PAK vs IND Dream11 Prediction Asia Cup 2023 Pakistan vs India Playing XI Captain Vice-Captain and Players
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed