फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: नए साल 2024 का आगाज, ब्लैक होल के राज जानने आज उड़ान भरेगा भारत का एक्सपोसैट

Mon, 01 Jan 2024 07:38 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 07:38 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 January 2024 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नया साल शुरू हो चुका है। आज साल का पहला दिन है। लोगों ने पटाखे फोड़कर 2024 का स्वागत किया। इसी के साथ, 2023 की विदाई हो गई। देशभर में जश्न का माहौल है। वहीं श्रीनगर के लाल चौक पर नए साल पर पहली बार भव्य जश्न मनाया गया।  युवाओं ने 2024 के स्वागत के लिए शाम होते ही जश्न मनाना शुरू कर दिया जो देर रात तक चलता रहा। इसके अलावा, आज भारत साल की शुरुआत खगोल विज्ञान के सबसे बड़े रहस्यों में से एक ब्लैक होल के बारे में जानकारी जुटाने के लिए उपग्रह भेज कर करेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

 
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 January 2024 Updates On Amar Ujala
कश्मीर के लाल चौक में जश्न। - फोटो : Social Media
 नए साल 2024 का आगाज

नया साल शुरू हो चुका है। आज साल का पहला दिन है। लोगों ने पटाखे फोड़कर 2024 का स्वागत किया। इसी के साथ, 2023 की विदाई हो गई। देशभर में जश्न का माहौल है। लोग एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। महाकाल, वैष्णो देवी, गंगा घाट, स्वर्ण मंदिर सहित सभी देवस्थानों में साल की पहली आरती और पूजा-पाठ किया गया। पढ़ें पूरी खबर
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 January 2024 Updates On Amar Ujala
ऐतिहासिक चौक पर फिर बना इतिहास... - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर पहली बार मनाया नए साल का भव्य जश्न

श्रीनगर के लाल चौक पर नए साल पर पहली बार भव्य जश्न मनाया गया। युवाओं ने 2024 के स्वागत के लिए शाम होते ही जश्न मनाना शुरू कर दिया जो देर रात तक चलता रहा। नए साल के स्वागत के लिए कश्मीर के युवा लाल चौक पर इकट्ठा हुए और धूमधाम से 2024 का स्वागत किया। आम जनता के साथ-साथ पर्यटकों का भी जमावड़ा दिखा। लोगों में लाल चौक पर 2024 का जश्न मनाने को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 January 2024 Updates On Amar Ujala
ISRO - फोटो : Social Media
ब्लैक होल के राज जानने आज उड़ेगा एक्सपोसैट

आज भारत साल की शुरुआत खगोल विज्ञान के सबसे बड़े रहस्यों में से एक ब्लैक होल के बारे में जानकारी जुटाने के लिए उपग्रह भेज कर करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के इस पहले एक्स-रे पोलरीमीटर उपग्रह यानी ‘एक्सपोसैट’ को रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) सी 58 महज 21 मिनट में अंतरिक्ष में 650 किमी ऊंचाई पर ले जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 January 2024 Updates On Amar Ujala
श्रीरामजन्मभूमि परिसर - फोटो : संवाद
पांच लाख रामभक्त आज से घर-घर देंगे दस्तक

कौशल्यानंदन प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पांच लाख कार्यकर्ता सोमवार से घर-घर दस्तक अभियान शुरू करेंगे। अभियान के तहत 22 जनवरी को राम दीपोत्सव मनाने की अपील करेंगे। आरएसएस कार्यकर्ता पांच-पांच की टोली में गांव-गांव में संपर्क कर उन्हें अयोध्या पहुंचने का न्योता देंगे। एक से 15 जनवरी तक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क महाभियान में काशी प्रांत के 22 हजार गांवों के शत-प्रतिशत घरों में संपर्क किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed