फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2023: चंद्रयान बीते साल की सबसे बड़ी उपलब्धि, इन चुनावी नतीजों ने चौंकाया; पढ़िए पाठकों की राय

Sun, 31 Dec 2023 11:18 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 31 Dec 2023 11:18 PM IST
सार

विज्ञान का क्षेत्र हो या राजनीति या फिर खेल जगत, हर जगह देश ने नए कीर्तिमान स्थापित किए। चंद्रयान-3 हो या आदित्य एल-1, इसरो ने दुनिया के सामने अपना लोहा मनवाया। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Year Ender 2023 Chandrayaan biggest achievement Chhattisgarh results Shocking Read what the readers said about
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

साल 2023 कई मायनों में देश के लिए काफी अहम रहा। विज्ञान का क्षेत्र हो या राजनीति या फिर खेल जगत, हर जगह देश ने नए कीर्तिमान स्थापित किए। चंद्रयान-3 हो या आदित्य एल-1, इसरो ने दुनिया के सामने अपना लोहा मनवाया। क्रिकेट में टीम इंडिया भले ही विश्व कप जीतने से चूक गई हो, लेकिन टीम ने जिस तरह से फाइनल तक का सफर तय किया, वह जज्बा देखने लायक था। राजनीति की बात करें तो संसद का नया भवन और उसमें आयोजित विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण बिल का दोनों सदनों से पास हो जाना, इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। ऐसे कई मुद्दों से जुड़े सवाल अमर उजाला ने अपने पाठकों से पूछे। उन्होंने खुलकर अपने जवाब दिया और बताया कि आखिर इस साल वह किसे खास मानते हैं और आने वाले साल के लिए उन्हें किस-किस से उम्मीदें हैं? आइए जानते हैं...

Year Ender 2023 Chandrayaan biggest achievement Chhattisgarh results Shocking Read what the readers said about
ISRO - फोटो : Isro

पहले जानिए पाठकों ने किसे माना सबसे बड़ी उपलब्धि
अमर उजाला ने अपने पाठकों से पूछा कि 2023 में भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि किसे मानते हैं? इसके लिए उन्हें चार विकल्प दिए गए। पहला- चंद्रयान की सफलता, दूसरा- जी-20 का आयोजन, तीसरा- नए संसद भवन का निर्माण और चौथा- 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना। पाठकों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को साल की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। इसे सबसे ज्यादा 66 फीसदी लोगों ने वोट किया। इसके बाद 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को 26, जी-20 के सफल आयोजन को 5 फीसदी और नए संसद भवन को दो फीसदी लोगों ने वोट किया।

Year Ender 2023 Chandrayaan biggest achievement Chhattisgarh results Shocking Read what the readers said about
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

2023 में डेब्यू करने वाले इस भारतीय खिलाड़ी ने सभी का दिल जीता
हमने अमर उजाला के पाठकों से पूछा कि 2023 में डेब्यू करने वाले इन भारतीय खिलाड़ियों में से कौन होगा भविष्य का सितारा? इसके जवाब में पाठकों ने रिंकू सिंह पर भरोसा जताया। रिंकू सिंह के लिए 48 फीसदी लोगों ने वोट किया। इसके बाद यशस्वी जायसवाल के लिए 40, साई सुदर्शन के लिए 10 और तिलक वर्मा के लिए दो फीसदी लोगों ने वोट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2023 Chandrayaan biggest achievement Chhattisgarh results Shocking Read what the readers said about
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

इस धुरंधर खिलाड़ी पर देश को अब भी भरोसा
डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों के अलावा अमर उजाला ने अपने पाठकों से मौजूदा दिग्गजों के बारे में भी सवाल किया। हमने पूछा कि आपके लिए 2023 का सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर कौन रहा? उन्हें रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और मोहम्मद शमी के रूप में चार विकल्प दिए गए। पाठकों ने विराट कोहली (34%) को भरोसे की दीवार बताया। इसके बाद उन्होंने मोहम्मद शमी (32%), रोहित शर्मा (25%) और शुभमन गिल (8%) पर भरोसा जताया।

विज्ञापन
Year Ender 2023 Chandrayaan biggest achievement Chhattisgarh results Shocking Read what the readers said about
जवान और गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्मी जगत पर क्या है लोगों की राय
अमर उजाला ने अपने पाठकों से पूछा कि आपके लिए 2023 की सबसे शानदार फिल्म कौन सी है? इसके लिए उन्हें पठान, गदर 2, जवान, एनिमल और लियो जैसी फिल्मों का विकल्प दिया गया। पाठकों ने इनमें से सबसे ज्यादा पसंद सनी देओल की सुपरहिट फिल्म गदर के सीक्वल गदर-2 को किया। गदर-2 को 46 फीसदी से ज्यादा वोट मिले। इसके बाद शाहरुख खान की फिल्म जवान को 30, एनिमल-लियो और पठान को सात-सात फीसदी वोट मिले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed