राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या का दौरा करेंगी। वह रामजन्मभूमि पहुंचकर शाम 6.45 बजे रामलला के दर्शन कर आरती में शिरकत करेंगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ही दिन में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। बीते दिन चार रैलियों में शरीक होने के बाद आज पीएम मोदी अपने गृह राज्य गुजरात का रूख करेंगे। वहीं, साउथ एशियन क्लाइमेट आउटलुक फोरम (एसएएससीओएफ) ने 2024 के मानसून सीजन के लिए जारी पूर्वानुमान में इस साल भारत समेत दक्षिण एशिया में मानसून सीजन यानी जून से सितंबर के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना जताई है। उधर, टी-20 क्रिकेट विश्वकप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान किया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: पीएम मोदी-शाह की आज रैलियां और जनसभाएं, रामलला के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति; देश-दुनिया की अहम खबरें
Elections 2024: चुनावी जनसभा, रोड शो कर मतदाताओं को लुभाएंगे PM मोदी और शाह
लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच देश के 14 राज्यों में मतदान पूरे हो चुके हैं। कई प्रदेशों में मतदान कराए जाने हैं। धुआंधार चुनाव प्रचार का दौर भी जारी है। इसकी मिसाल है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ही दिन में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। बीते दिन चार रैलियों में शरीक होने के बाद आज पीएम मोदी अपने गृह राज्य गुजरात का रूख करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी पीएम मोदी के कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री बुधवार को बनासकांठा और साबरकांठा में चुनावी रैलियां करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
आज रामलला के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम चार बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होगा। यहां से हनुमानगढ़ी के लिए रवाना होंगी। शाम 4.50 बजे हनुमंत लला की आरती में शामिल होंगी। इसके बाद शाम 5.45 बजे सरयू पूजन और आरती करेंगी। यहां से रामजन्मभूमि पहुंचकर शाम 6.45 बजे रामलला के दर्शन कर आरती में शिरकत करेंगी। पढ़ें पूरी खबर
May 2024 New Rules: क्या आज से आपकी जेब पर बढ़ जाएगा भार?
आज से मई महीना शुरू हो गया है। नए महीने के साथ वित्तीय जगत से जुड़े कई बदलाव होने वाले है। ये परिवर्तन सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालेंगे। मई महीने में सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। म्युचुअल फंड निवेशकों और बैंक ग्राहकों से जुड़े कई नियम भी बदलने वाले हैं। मई महीने में कुछ बैंकों के बचत खातों पर लगने वाले शुल्क में इजाफा होगा। कुछ बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए यूटिलिटी भुगतान पर सरचार्ज भी लगाने वाले हैं। वरिष्ठ नागरिकों की सावधि जमा के डेडलाइन में भी परिवर्तन हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर
यूएन मुख्यालय में गूंजेंगी देश की महिला सरपंचों की आवाज
देश की 14 लाख महिला सरपंचों में से आंध्र, त्रिपुरा और राजस्थान की तीन महिला सरपंच यूएन मुख्यालय में भारत के शासन में महिलाओं की भूमिका पर अपनी बात रखेंगी। संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी मिशन पंचायती राज मंत्रालय (एमओपीआर) और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के सहयोग से एक आयोजन कर रही है। पढ़ें पूरी खबर