फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha Polls 2024 BJP Congress Campaigning Updates PM Modi Amit Shah JP Nadda Rahul Priyanka Gandhi Rallies

Elections 2024: चुनावी जनसभा, रोड शो कर मतदाताओं को लुभाएंगे PM मोदी और शाह; जानिए आज के कार्यक्रम

Wed, 01 May 2024 08:11 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 01 May 2024 08:11 AM IST
सार

दो चरणों के लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं के बीच उत्साह की कमी से सशंकित राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। आज मंगलवार यानी 30 अप्रैल को पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जमकर प्रचार करेंगे। तीनों नेता छह राज्यों के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls 2024 BJP Congress Campaigning Updates PM Modi Amit Shah JP Nadda Rahul Priyanka Gandhi Rallies
गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच देश के 14 राज्यों में मतदान पूरे हो चुके हैं। कई प्रदेशों में मतदान कराए जाने हैं। धुआंधार चुनाव प्रचार का दौर भी जारी है। इसकी मिसाल है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ही दिन में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। बीते दिन चार रैलियों में शरीक होने के बाद आज पीएम मोदी अपने गृह राज्य गुजरात का रूख करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी पीएम मोदी के कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री बुधवार को बनासकांठा और साबरकांठा में चुनावी रैलियां करेंगे। बनासकांठा की जनसभा दोपहर करीब 3.30 बजे से आयोजित होगी, जबकि साबरकांठा में पीएम मोदी शाम करीब 5.15 बजे से स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


इन तीन राज्यों में हुंकार भरेंगे भाजपा के 'चाणक्य' शाह
गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना दौरे पर जाएंगे। शाह छत्तीसगढ़ के कोरबा में मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली का समय 11.30 बजे बताया जा रहा है। इसके बाद शाह कर्नाटक रवाना हो जाएंगे। कर्नाटक के हुब्बाली में हावेरी लोकसभा सीट के प्रत्याशी के लिए प्रचार के दौरान शाह दोपहर 3.30 बजे से रोड शो करेंगे। इसके बाद शाह कर्नाटक के ही धारवाड़ में चुनावी रैली करेंगे। धारवाड़ लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनावी रैली कर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करेंगे। इसके बाद शाह एक और दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना का रूख करेंगे। शाह हैदराबाद में पार्टी की महिला प्रत्याशी माधवी लता के लिए समर्थन जुटाने की कवायद में शाम करीब 7.30 बजे से रोड शो करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed