{"_id":"6630d80e0cd360a44e04ff54","slug":"t20-world-cup-rishabh-pant-returns-in-team-india-after-16-months-rewarded-for-explosive-batting-in-ipl-2024-2024-04-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC: 16 महीने बाद ऋषभ पंत की टीम में वापसी, दिसंबर 2022 में हुए थे घायल, IPL में कर रहे विस्फोटक बल्लेबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: 16 महीने बाद ऋषभ पंत की टीम में वापसी, दिसंबर 2022 में हुए थे घायल, IPL में कर रहे विस्फोटक बल्लेबाजी
Tue, 30 Apr 2024 05:07 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:07 PM IST
सार
पंत को काफी चोट आई थी। इस खिलाड़ी ने पिछले लगभग डेढ़ साल में काफी कुछ सहा है। हालांकि, उनकी वापसी की कहानी काफी प्रेरणादायक रही है। बैसाखी के सहारे चलने से लेकर अब पूरी तरह फिट घोषित होने तक पंत ने काफी मेहनत की है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : PTI
टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। चयनकर्ताओं ने ज्यादा नहीं चौंकाते हुए उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया है, जो पहले टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके हैं। टीम इंडिया की कमान एकबार फिर रोहित शर्मा को सौंपी गई है। वहीं, इस टीम में सबसे जबरदस्त वापसी ऋषभ पंत की हो रही है। वह 16 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं। उनके लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है। दिसंबर 2022 में बांग्लादेश दौरे से लौटने के बाद पंत अपने घर रुड़की जा रहे थे कि रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। पंत वह कार खुद ड्राइव कर रहे थे। कार में बाद में आग भी लग गई थी, लेकिन पंत सही समय पर जख्मी हालत में कार से बाहर आ चुके थे।
ऋषभ पंत
- फोटो : PTI/ANI
इसके बाद उन्हें क्या कुछ नहीं झेलना पड़ा। पंत को काफी चोट आई थी। इस खिलाड़ी ने पिछले लगभग डेढ़ साल में काफी कुछ सहा है। हालांकि, उनकी वापसी की कहानी काफी प्रेरणादायक रही है। बैसाखी के सहारे चलने से लेकर अब पूरी तरह फिट घोषित होने तक पंत ने काफी मेहनत की है। आईपीएल 2024 में कमबैक से पहले बीसीसीआई ने उनकी कहानी का एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में डॉक्टरों ने पंत के कमबैक की कहानी बताई और यह भी बताया कि उनका जब एक्सीडेंट हुआ था तो वह किस हालत में थे। डॉक्टरों ने पंत को नया नाम भी दिया था। उनका नाम 'मिरैकल मैन' रखा है यानी चमत्कार करने वाला इंसान।
ऋषभ पंत
- फोटो : PTI/ANI
दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे
एक जानलेवा दुर्घटना में चोटिल होने के बाद ऋषभ पंत ने शीर्ष स्तर के क्रिकेट में अपनी वापसी तक अटूट आत्मविश्वास रखा। यहां तक कि अगर उन्हें वापसी के लिए चमत्कार की जरूरत थी, लेकिन वह अपने विश्वास में दृढ़ रहे कि वह इसे हासिल कर के रहेंगे। उनका इलाज करने वाले डॉक्टर-सर्जन दिनशॉ पारदीवाला भी इतने आशावादी नहीं थे कि पंत ठीक हो पाएंगे। हालांकि, पंत ने खुद को 'चमत्कारिक इंसान' नाम देकर किसी भी संदेह को खारिज कर दिया। पारदीवाला ने तो यहां तक कहा, 'जब आप प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी करोगे तो यह चमत्कार होगा।

पैर में लगी थी गंभीर चोट, सर्जरी करवानी पड़ी
उनके घुटने की हड्डी डिस्लोकेट हो गई थी, यानी अपने जगह से खिसक गई थी। इस तरह की स्थिति में काफी मुश्किल होती है, लेकिन तभी पंत ने कहा, 'मैं एक चमत्कारी आदमी हूं। मुझे दो बार गंभीर चोट लगी है, लेकिन मैं ठीक हो चुका हूं। मैं निश्चित रूप से तीसरी बार में भी ठीक हो जाऊंगा'। 'मिरेकल मैन' सीरीज के पहले भाग का प्रीमियर गुरुवार को बीसीसीआई ने अपने चैनल पर किया। पंत ने कहा कि वह खुद को सामान्य के बहुत करीब महसूस कर रहे हैं। आगामी आईपीएल में पंत की वापसी के साथ-साथ उन्हें लगी चोटों के बारे में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के फिजियोथेरेपिस्ट धनंजय कौशिक ने भी बातचीत की।

- फोटो : IPL/BCCI
'कोई भी लिगामेंट सही स्थिति में नहीं था'
उन्होंने कहा- अगर आप दाहिने घुटने के बारे में बात कर रहे हैं, तो उस दुर्घटना के दौरान कोई भी हड्डी ठीक स्थिति में नहीं थी। यदि आप एसीएल (एन्टेरियर क्रूसिएट लिगामेंट), पीसीएल (पोस्टीरियर क्रूसिएट लिगामेंट), लैट्रल कोलैट्रल लिगामेंट लिगामेंट, मेडियल कोलैट्रल लिगामेंट के बारे में बात कर रहे हैं, तो कुछ भी सही स्थिति में नहीं था। इसके अलावा क्वाड्रिसेप्स का एक हिस्सा, आप कोई भी नाम लें और यह उनके पास नहीं था। मुझे लगता है कि अगर कोई इस स्थिति के बाद वापसी कर सकता है, तो वह सिर्फ ऋषभ पंत हैं। जिस तरह का रवैया उनका है वह कुछ भी कर सकते हैं। जिस तरह से वह चीजों को अपनी प्रगति के लिए इस्तेमाल करते हैं, वह वाकई तारीफ के काबिल है।