फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: चार राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, वियतनाम में नाव पलटने से 34 की मौत; पढ़ें अहम सुर्खियां

Sat, 19 Jul 2025 10:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 19 Jul 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
top news headline today important and big news stories
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
देशभर के कई हिस्सों में मानसून का कहर देखने को मिला है, जहां उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई और राजस्थान के कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हुए। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल, बंगाल और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, मिजोरम में म्यांमार और बांग्लादेश से आए शरणार्थियों का बायोमेट्रिक डेटा दर्ज करने की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, वियतनाम में एक पर्यटक नाव तेज तूफान में पलट गई, जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग अब भी लापता हैं। एअर इंडिया विमान हादसे की जांच को लेकर अमेरिका ने भारत की एएआईबी का समर्थन किया है और अटकलों से बचने की अपील की है। अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। यूपी में अवैध तरीके से धर्मांतरण करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, जो अमेरिका, दुबई और कनाडा से फंडिंग लेता था। वहीं, सीरिया में संघर्षविराम के बावजूद सरकार ने दक्षिणी प्रांत सुवैदा सुरक्षा बलों की तैनाती की है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत-पाकिस्तान फिर आमने-सामने होंगे, जहां युवराज सिंह की अगुआई वाली टीम खेलने उतरेगी। वहीं, दक्षिण ईरान में एक बस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई और 34 घायल हो गए। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।  अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..
top news headline today important and big news stories
आपके राज्य में कैसा है मौसम का हाल? - फोटो : अमर उजाला
Monsoon Fury: यूपी में 18 की मौत; राजस्थान में बाढ़, उत्तराखंड-हिमाचल और बंगाल व केरल में भारी बारिश का अलर्ट
देश के कई राज्यों में मानसून ने जबरदस्त कहर बरपाया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़े हादसों में 18 लोगों की जान चली गई, जबकि राजस्थान के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केरल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर
top news headline today important and big news stories
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik
Mizoram: म्यांमार-बांग्लादेश से आए शरणार्थियों का लिया जाएगा बायोमेट्रिक रिकॉर्ड, कब से शुरू होगी प्रक्रिया?
मिजोरम में बांग्लादेश और म्यांमार से आए शरणार्थियों का बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय विवरण जल्द ही दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया के लिए पूरे राज्य में अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और यह कार्य जुलाई के अंत से शुरू होने की उम्मीद है। शरणार्थियों की पहचान और जानकारी दर्ज करने के लिए फॉरेनर्स आइडेंटिफिकेशन पोर्टल  का उपयोग किया जाएगा। हालांकि, जिन ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट की सुविधा कमजोर है, वहां पर ऑफलाइन तरीके से डेटा दर्ज किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
top news headline today important and big news stories
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
Boat Capsized: वियतनाम में तूफान के दौरान पर्यटकों की नाव पलटी, 34 लोगों की मौत; आठ लोग लापता
वियतनाम में शनिवार दोपहर एक पर्यटक स्थल की यात्रा के दौरान पर्यटकों से भरी एक नाव अचानक आए तूफान में पलट गई। इस हादसे में 34 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग अभी भी लापता हैं। देश के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, 'वंडर सी' नाम की यह नाव 48 यात्रियों और चालक दल के पांच सदस्यों को लेकर हालोंग की खाड़ी की सैर पर निकली थी। सभी वियतनामी नागरिक थे। बचावकर्मियों ने 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है और हादसे की जगह के पास से कई शव भी बरामद किए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
top news headline today important and big news stories
जेनिफर होमेंडी, दुर्घटनाग्रस्ता एअर इंडिया का विमान - फोटो : एक्स/जेनिफर होमेंडी/एएनआई
AI Plane Crash: अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने किया AAIB की जांच का समर्थन, कहा- अटकलें न लगाएं
अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) की प्रमुख जेनिफर होमेंडी ने शनिवार को कहा कि बोर्ड एअर इंडिया के विमान हादसे की एएआईबी की जांच का समर्थन करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि इस घटना पर मीडिया रिपोर्ट समय से पहले और अटकलें हैं। पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed