फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tourist boat capsizes during thunderstorm in Vietnam, several died and missing

Boat Capsized: वियतनाम में तूफान के दौरान पर्यटकों की नाव पलटी, 34 लोगों की मौत; आठ लोग लापता

Sat, 19 Jul 2025 09:48 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हालोंग खाड़ी (वियतनाम)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हालोंग खाड़ी (वियतनाम) Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 19 Jul 2025 09:48 PM IST
सार

वियतनाम के हालोंग बे में शनिवार को तूफान के दौरान एक टूरिस्ट बोट पलट गई, जिससे 34 लोगों की मौत हो गई और 8 अभी भी लापता हैं। 'वंडर सी' नाव में कुल 53 लोग सवार थे। सभी वियतनामी नागरिक थे। अब तक 11 लोगों को बचाया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन
Tourist boat capsizes during thunderstorm in Vietnam, several died and missing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

वियतनाम में शनिवार दोपहर एक पर्यटक स्थल की यात्रा के दौरान पर्यटकों से भरी एक नाव अचानक आए तूफान में पलट गई। इस हादसे में 34 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग अभी भी लापता हैं। देश के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, 'वंडर सी' नाम की यह नाव 48 यात्रियों और चालक दल के पांच सदस्यों को लेकर हालोंग की खाड़ी की सैर पर निकली थी। सभी वियतनामी नागरिक थे। बचावकर्मियों ने 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है और हादसे की जगह के पास से कई शव भी बरामद किए हैं। हालांकि पहले यह बताया गया था कि 12 लोगों को बचाया गया है, लेकिन बाद में इस संख्या को सुधार कर 11 कर दिया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सूडान में बदतर हुई मानवीय संकट की स्थिति, कोरडोफान और दारफुर क्षेत्रों में बढ़ा हिंसक संघर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार वीएनएक्सप्रेस ने बताया कि तेज हवा के कारण नाव पलट गई। एक 14 साल का लड़का भी बच गया है। यह लड़का उल्टी नाव के भीतर चार घंटे तक रहा, जिसके बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अधिकतर यात्री पर्यटक थे और उनमें करीब 20 बच्चे भी शामिल थे। ये सभी लोग वियतनाम की राजधानी हनोई से आए थे।

इस बीच, एक उष्णकटिबंधीय तूफान भी इस क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। राष्ट्रीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 'विप्हा' नाम का यह तूफान अगले हफ्ते वियतनाम के उत्तरी इलाके में दस्तक दे सकता है, जिसमें हालोंग की खाड़ी का तटीय क्षेत्र भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed