36वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज आज देश के सबसे बड़े अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रंगारंग समारोह के जरिए करेंगे। इस दौरान पीएम खेलों में भाग लेने आ रहे देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 15 हजार खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और ऑफिशियल्स को संबोधित करेंगे। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर अनिश्चितताओं के बीच आज सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। यह मुलाकात गहलोत का भविष्य तय करेग। साथ ही बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड की ओर से राज्य स्तरीय NEET PG काउंसलिंग 2022 के पहले दौर का सीट आवंटन रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: राष्ट्रीय खेलों का पीएम मोदी करेंगे आगाज, सोनिया गांधी से मिलेंगे गहलोत, पढ़ें अहम खबरें
राष्ट्रीय खेलों का पीएम मोदी आज करेंगे आगाज
36वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज आज देश के सबसे बड़े अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रंगारंग समारोह के जरिए करेंगे। इस दौरान पीएम खेलों में भाग लेने आ रहे देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 15 हजार खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और ऑफिशियल्स को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली पहुंचे अशोक गहलोत, सोनिया से आज करेंगे मुलाकात
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर अनिश्चितताओं के बीच कांग्रेस नेतृत्व से मिलने बुधवार देर रात नई दिल्ली पहुंच गए। मुख्यमंत्री रात 10.40 बजे विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, गहलोत आज कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
बिहार नीट पीजी काउंसलिंग पहले दौर की मेरिट लिस्ट आज होगी जारी
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) की ओर से राज्य स्तरीय NEET PG काउंसलिंग 2022 के पहले दौर का सीट आवंटन रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। बिहार NEET PG काउंसलिंग सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- bceceboard.bihar.gov पर उपलब्ध होगा। बीसीई सीईबी एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए बिहार नीट पीजी काउंसलिंग आयोजित कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली हाईकोर्ट ने फेसबुक इंडिया की एक याचिका खारिज कर दी
दिल्ली हाईकोर्ट ने फेसबुक इंडिया की एक याचिका खारिज कर दी है। इसमें फेसबुक ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की ओर से अपनी कंपनी व्हाट्सएप की निजता नीति 2021 की जांच का आदेश रद्द करने की मांग की थी। इसी मामले में कंपनी की याचिका तीसरी बार खारिज हुई है। हाईकोर्ट को भी कहना पड़ा कि याची को मिल रही सहूलियत कहीं तो खत्म करनी होगी। पढ़ें पूरी खबर...