{"_id":"63348e0c3fccab1b8a583515","slug":"bihar-neet-pg-counselling-2022-round-1-merit-list-on-september-28s-heres-how-to-check","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar NEET PG: बिहार नीट पीजी काउंसलिंग पहले दौर की मेरिट लिस्ट आज होगी जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Bihar NEET PG: बिहार नीट पीजी काउंसलिंग पहले दौर की मेरिट लिस्ट आज होगी जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक
Thu, 29 Sep 2022 12:06 AM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:06 AM IST
सार
Bihar NEET PG Counselling 2022 Round: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) की ओर से राज्य स्तरीय NEET PG काउंसलिंग 2022 के पहले दौर का सीट आवंटन रिजल्ट गुरुवार, 29 सितंबर को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Bihar NEET PG Counselling 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar NEET PG Counselling 2022: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) की ओर से राज्य स्तरीय NEET PG काउंसलिंग 2022 के पहले दौर का सीट आवंटन रिजल्ट गुरुवार, 29 सितंबर को घोषित किया जाएगा। बिहार NEET PG काउंसलिंग सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- bceceboard.bihar.gov पर उपलब्ध होगा। बीसीई सीईबी एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए बिहार नीट पीजी काउंसलिंग आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन
बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2022 एमडी, एमएस, पीजीडी, डीएनबी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स की 50 फीसदी राज्य कोटे की सीटों के लिए आयोजित की जा रही है। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए बिहार राज्य के सरकारी, निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा। बिहार नीट पीजी मेरिट लिस्ट केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए जारी की जाएगी जिन्होंने 21 सितंबर से 26 सितंबर, 2022 के बीच काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
Bihar NEET PG Counselling 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
-
ऑनलाइन पंजीकरण की प्रारंभ तिथि : 21 सितंबर, 2022 -
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 26 सितंबर, 2022, रात 10 बजे तक -
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 26 सितंबर, 2022, रात 11:59 बजे तक -
आवेदन पत्र का ऑनलाइन संपादन : 27 सितंबर, 2022 रात 11:59 बजे तक -
रैंक कार्ड जारी : 29 सितंबर, 2022, रात 8 बजे तक
Bihar NEET PG Counselling 2022 राउंड 1 मेरिट लिस्ट कैसे करें चेक?
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं। -
यहां होम पेज पर 'बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2022 राउंड 1 मेरिट लिस्ट' लिंक पर क्लिक करें। -
अब आपकी मेरिट सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। इसे डाउनलोड कर लें। -
शॉर्ट कट (ctrl+f) key का उपयोग करके पीडीएफ में अपना नाम खोजें। -
इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट कर लें।
कमेंट
कमेंट X