फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snake Video: किंग कोबरा के साथ डांस कर रहा था लड़का, जानिए फिर क्या हुआ, वीडियो वायरल

Wed, 28 Sep 2022 07:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 28 Sep 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Snake Video boy dance with king cobra video goes viral on social media
किंग कोबरा के साथ डांस कर रहा था लड़का - फोटो : instagram/earth.reel
Snake Video: दुनिया में मिलने वाले सांपों में कई बेहद जहरीले होते हैं जिनके काटने से इंसान की पलभर में मौत हो सकती है। सांपों को देखने के बाद बड़े से बड़े हिम्मत वालों की हालत खराब हो जाती है। अब इंटरनेट पर एक लड़के की खतरनाक सांप किंग कोबरा के साथ खेलते हुए वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। सांप के साथ खेलना खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए कभी भी सांप के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। 


सोशल मीडिया पर आप सांप के कई वीडियो देखे होंगे। इनमें से कुछ वीडियो में आप लोगों को सांप के साथ खेलते हुए भी देखा होगा। कभी-कभी लोगों को सांप के साथ खेलना भारी पड़ जाता है और जान गंवानी पड़ जाती है। अब इन दिनों एक लड़के का किंग कोबरा के साथ खेलने का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। 

 
Snake Video boy dance with king cobra video goes viral on social media
किंग कोबरा के साथ डांस कर रहा था लड़का - फोटो : istock

अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सांप को परेशान कर रहा है। वह सांप को पकड़ कर रखा हुआ। सांप वहां से जाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह उसे छोड़ नहीं रहा है। कभी-कभी ऐसी हरकत भारी पड़ी है और लोगों की जान चली जाती है। भूलकर भी सांप के साथ इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए। 

Snake Video boy dance with king cobra video goes viral on social media
किंग कोबरा के साथ डांस कर रहा था लड़का - फोटो : istock

यह लड़का सांपों के कहे जाने वाला राजा किंग कोबरा के साथ खेल रहा है। किंग कोबरा इतना खतरनाक होता है कि किसी को काट ले, तो पलभर में मौत हो सकती है। वीडियो में दिख रहा है लड़का किंग कोबरा के सामने बैठा हुआ। इसके बाद वह फन फैलाए सांप को छेड़ना लगता है। सांप उससे पीछा छुड़ाकर वहां से जाना चाहता है, लेकिन लड़का बार-बार उसे पकड़कर छेड़ता हुए दिख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Snake Video boy dance with king cobra video goes viral on social media
किंग कोबरा के साथ डांस कर रहा था लड़का - फोटो : istock

वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह सांप को बार-बार पकड़ रहा है। इसके बाद वह सांप के साथ डांस करने लगता है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद किसी की भी हालत खराब हो सकती है। अच्छी बात यह है कि इस वीडियो में दिख रहा है कि सांप ने इस लड़के को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Earth Reels (@earth.reel)

विज्ञापन
Snake Video boy dance with king cobra video goes viral on social media
किंग कोबरा के साथ डांस कर रहा था लड़का - फोटो : instagram/earth.reel


इस वीडियो को earth.reel नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस पर लोगों ने अलग-अलग कमेंट्स किए हैं। कई लोगों ने लड़के को पागल बताया है जबकि कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा करना जान को खतरे में डालना है। सांप के साथ भूलकर भी कभी इंसान को ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि जान इससे खतरे में पड़ सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed